फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tracks laid at two stations metro will run till RBS from October

Agra Metro: दो स्टेशनों पर बिछी पटरी, अक्तूबर से आरबीएस तक चलेगी मेट्रो; अंतिम चरण में निर्माण

Sat, 02 Aug 2025 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Aug 2025 10:26 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के चार स्टेशनों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अक्तूबर से आरबीएस तक मेट्रो का सफर कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Tracks laid at two stations metro will run till RBS from October
आगरा मेट्रो की सुरंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने पटरी बिछाने के कार्य में तेजी ला दी है। आरबीएस-राजामंडी स्टेशन के बीच दोनों ओर की पटरी का कार्य पूरा हो गया है। आगरा कॉलेज तक 200 मीटर की दूरी रह गई है। ऐसे में यूपीएमआरसी सितंबर तक कार्य पूरा कर अक्तूबर से आरबीएस कॉलेज तक मेट्रो शुरू करा देगी।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में आरबीएस, राजा की मंडी और आगरा कॉलेज स्टेशन तैयार हो गए हैं। इनमें सिग्नलिंग, बिजली की आपूर्ति, सीसीटीवी कैमरे लगाने समेत अन्य कार्य चल रहे हैं। आगरा कॉलेज से एसएन मेडिकल कॉलेज स्टेशन और एसएन से मन:कामेश्वर स्टेशन के बीच सिविल कार्य चल रहा है। बिजलीघर के पास रेलवे की एनओसी में देरी के कारण महीने भर का समय और लगेगा। सितंबर तक सभी कार्य पूरे हो जाएंगे और अक्तूबर से आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो चलने लगेगी।
विज्ञापन


पिलर बनाने के लिए 9 रिंग मशीनें बढ़ाईं
 दूसरे कॉरिडोर का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। आगरा कैंट से एमजी रोड तक पिलर बनाने कार्य चल रहा है। इस कार्य को और तेज करने के लिए 9 रिंग मशीन भी बढ़ा दी हैं। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा। दो साल में ये प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed