फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Track and station audited; metro service to remain closed today.

Agra News: ट्रैक-स्टेशन का किया ऑडिट, आज बंद रहेगी मेट्रो सेवा

Thu, 20 Aug 2026 02:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Track and station audited; metro service to remain closed today.
मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण करते मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त
आगरा। मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त की टीम ने मेट्रो स्टेशन, ट्रैक समेत कई बिंदुओं की जांच की है। इनके रिपोर्ट भी बनाई है। 20 अगस्त को मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो की गति, सिग्नल का ऑडिट किया जाएगा। इसके लिए मेट्रो सेवा बंद रहेगी। 21 अगस्त से यथावत सेवाएं संचालित रहेंगी।
विज्ञापन

संरक्षा आयुक्त नीलाभ्र सेनगुप्ता के साथ पांच अन्य तकनीक विशेषज्ञ आए हैं। इन्होंने मन:कामेश्वर, एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन का निरीक्षण किया। इसमें ट्रैक की मजबूती, सिविल कार्य, यात्रियों के लिए सुविधा, टिकटिंग सिस्टम, आग से निपटने के इंतजाम, आपात गेट समेत अन्य की जांच की। इसकी विस्तृत रिपोर्ट भी बनाई। 20 अगस्त को मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक हाईस्पीड ट्रायल होगा। इसमें मेट्रो को अधिकतम 80-90 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ाया जाएगा। इसमें तेज गति के दौरान सिग्नल सही तरीके से संचालित हो रहे हैं कि नहीं, ट्रैक में अधिक कंपन तो नहीं हो रहा है। इन सभी की रिपोर्ट बनाकर शासन को दी जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 14 किमी है और इसमें 13 स्टेशन हैं। ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो का संचालन हो रहा है। इसके आगे एसएन, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन भी बन गए हैं। टीम ने ऑडिट किया है। इनकी रिपोर्ट के बाद अगले महीने से आईएसबीटी तक मेट्रो चलने लगेगी। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। ऐसे में 20 को मेट्रो सेवा बंद रहेगी और 21 अगस्त को सुबह छह से रात 10 बजे तक यथावत चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed