फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Town's sub post office server started

Agra News: कस्बे के उप डाकघर का सर्वर हुआ शुरू

Fri, 14 Jul 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 14 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Town's sub post office server started
अमांपुर (कासगंज)। उप डाकघर का सर्वर फेल के होने के कारण पिछले छह दिनों से काम काज ठप था। इसकी खबर अमर उजाला में 12 व 13 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की गई। मामले को संज्ञान में लेकर सर्वर को ठीक कराया गया है। शुक्रवार को सातवें दिन डाकघर में कामकाज शुरू होने उपभोक्ताओं में खुशी है। पिछले छह दिनों से सर्वर सिस्टम पूरी तरह से फेल था। बारिश के चलते सिस्टम में खराब आई। कामकाज न होने से न तो धन की निकासी हो पा रही थी और न डाकघर से संंबंधित विभिन्न योजनाएं सुकन्या समृद्धि योजना, बचत खाता, किसान विकास पत्र आदि से संबंधित भी कार्य नहीं हो पा रहे थे, जिससे लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाते हुए खबरों को प्रकाशित किया। उच्चाधिकारियों ने इसे संज्ञान में लिया। शुक्रवार को लखनऊ से आए इंजीनियर से सर्वर सिस्टम को ठीक कर कामकाज सुचारू किया। उप डाकपाल नईम बरनी ने बताया कि मेन सर्वर सिस्टम में परेशानी आने से कामकाज बाधित हुआ था। अब तकनीकी खराबी के ठीक होने के बाद कार्य सुचारू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed