फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourists Will Get Free Entry At Taj Mahal On Bakrid 10 July

Taj Mahal: बकरीद पर मुफ्त में कीजिए ताजमहल का दीदार, तीन घंटे पर्यटकों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश

Sat, 09 Jul 2022 12:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Jul 2022 12:07 PM IST
सार

बकरीद पर ताजमहल में तीन घंटे पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने यह आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन
Tourists Will Get Free Entry At Taj Mahal On Bakrid 10 July
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप रविवार को ताजमहल के दीदार का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबर है। इस दिन तीन घंटे तक ताजमहल में प्रवेश निशुल्क मिलेगा। इस सुविधा का लाभ देशी-विदेशी सभी पर्यटक उठा सकेंगे। रविवार को ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार है। बकरीद पर ताजमहल में विशेष नमाज अदा की जाती है। इसके चलते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने बकरीद पर तीन घंटे ताजमहल में प्रवेश निशुल्क रखने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि बकरीद पर ताजमहल की शाही मस्जिद में नमाज अदा होती है। इसके लिए तीन घंटे प्रवेश निशुल्क रहेगा। सुबह सात से 10 बजे यह सुविधा तक रहेगी। इस दौरान नमाजियों के साथ सभी पर्यटकों को भी निशुल्क प्रवेश मिलेगा। सुबह 10 बजे से सभी टिकट काउंटर शुरू होंगे। इसी समय से ऑनलाइन टिकट की बुकिंग शुरू होगी। 

विज्ञापन

ताजमहल की टिकट दर 

ताजमहल में प्रवेश का भारतीय पर्यटकों के लिए 50 रुपये, विदेशी पर्यटकों के लिए 1100 रुपये, जबकि सार्क और बिम्सटेक देशों के लिए 540 रुपये का टिकट है। 15 साल तक के बच्चों को निशुल्क प्रवेश मिलता है। वहीं मुख्य गुंबद के लिए 200 रुपये का टिकट अलग से लगता है। रविवार को सुबह सात से 10 बजे तक किसी भी पर्यटक का टिकट नहीं लगेगा। निशुल्क प्रवेश और साप्ताहांत होने के कारण पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब-कब निशुल्क रहता है ताजमहल

ईद और बकरीद की नमाज के समय ताजमहल में प्रवेश का कोई टिकट नहीं लगता है। इस दौरान पर्यटकों को भी निशुल्क प्रवेश मिलता है। शाहजहां के उर्स पर ताजमहल में निशुल्क प्रवेश रहता है। विश्व धरोहर दिवस पर भी यह सुविधा मिलती है। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पर्यटकों को ताजमहल में निशुल्क प्रवेश दिया गया था। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के साथ पुरुषों को भी निशुल्क प्रवेश मिला।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed