{"_id":"616339438ebc3e6241111b3f","slug":"tourists-waiting-outside-the-taj-mahal-for-three-hours-due-to-vip-visit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: वीआईपी विजिट के कारण तीन घंटे ताज के दीदार का इंतजार, फिर लगी पर्यटकों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: वीआईपी विजिट के कारण तीन घंटे ताज के दीदार का इंतजार, फिर लगी पर्यटकों की कतार
Mon, 11 Oct 2021 12:34 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:34 AM IST
सार
डेनमार्क की प्रधानमंत्री की विजिट के कारण रविवार को पूर्वी और पश्चिमी गेटों से पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया। सुबह 10:30 बजे पर्यटकों के लिए खोला गया।
विज्ञापन
ताज के दीदार को लगी कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन की विजिट के दौरान तीन घंटे तक ताजमहल के बंद रहने से रविवार को उमडे़ पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस रविवार को 14538 पर्यटक ही पहुंचे, मगर उन्हें तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। जब गेट खोले गए तो प्रवेश द्वारों पर कतारें लग गईं। रास्तों में भी यातायात को कुछ देर रोका गया।
विज्ञापन
डेनमार्क की प्रधानमंत्री की विजिट के कारण रविवार को पूर्वी और पश्चिमी गेटों से पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया। सुबह 7:30 बजे तक तक ताज पर तकरीबन पांच हजार पर्यटक पहुंच चुके थे। सुबह नौ बजे के बाद इनकी संख्या में इजाफा होने लगा। तेज धूप के कारण पर्यटकों ने पेड़ों के नीचे, शिल्पग्राम और आसपास शरण ली।
विज्ञापन
सुबह 10:30 बजे विजिट खत्म होने के बाद ताज को पर्यटकों के लिए खोला जा सका। इसके बाद प्रवेश के लिए चेकिंग करने में वक्त लगा। पर्यटकों को तीन घंटे इंतजार के बाद लाइन में लगना पड़ा। पर्यटकों के साथ आए बच्चे गर्मी से बेहाल हो गए। सुबह 8:30 बजे के बाद पर्यटकों को पूर्वी गेट की ओर भी नहीं जाने दिया गया। इसमें विदेशी पर्यटक भी फंसे रहे।
विज्ञापन
कई विदेशी फतेहपुर सीकरी चले गए
कई विदेशी पर्यटक ताज का विजिट छोड़कर फतेहपुर सीकरी के लिए रवाना हो गए। पटियाला से आए चंद्रप्रकाश मोहंती ने बताया कि परिवार के साथ ताज देखने आए थे, लेकिन यहां लंबा इंतजार करना पड़ा। किला जाने का सोचा तो पता चला कि ताज के बाद पीएम किला में जाएंगी। इस कारण यहां इंतजार किया।
मेट्रो का काम रहा बंद, बैरियर डालकर रोके रास्ते
वीआईपी विजिट के दौरान आगरा किले की ओर जाने पर मेट्रो का कार्य भी बंद करा दिया गया। यहां का काम दोपहर तक ठप रहा। वहीं बिजलीघर, यमुना किनारा, फतेहाबाद रोड, फूल सैयद चौराहा, खेरिया मोड़, माल रोड पर भी 20 से 25 मिनट तक बैरियर लगाकर ट्रैफिक को रोका गया।
कहां कितने पर्यटक
ताजमहल - 14538
आगरा किला - 2976
सिकंदरा - 911
मरियम टूम - 52
फतेहपुरसीकरी - 667
एत्माद्दौला - 439
महताब बाग - 509
रामबाग - 74