फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourists thrash shopkeeper in dispute over parking of car near Taj Mahal in Agra

Agra News: ताजमहल के पास कार खड़ी करने को लेकर विवाद में पर्यटकों ने दुकानदार को पीटा, तीन गिरफ्तार

Mon, 21 Aug 2023 12:07 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 12:07 AM IST
सार

आगरा में ताजमहल के पास कार खड़ी करने को लेकर विवाद में पर्यटकों ने दुकानदार को पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन पर्यटकों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Tourists thrash shopkeeper in dispute over parking of car near Taj Mahal in Agra
Agra News: ताजमहल के पास दुकानदार को पीटने वाले आरोपी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल देखने आए हरियाणा के पर्यटकों का पूर्वी गेट के पास कार खड़ी करने को लेकर दुकानदार से विवाद हो गया। आरोप है कि पर्यटकों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन पर्यटकों का शांति भंग में चालान कर दिया।

विज्ञापन


थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि पूर्वी गेट के पास यलो जोन में थाने की तरफ जाने वाले रास्ते पर राशिद खान की पेठे की दुकान है। दोपहर में हरियाणा के जींद निवासी संदीप कुशवाहा, राजेंद्र सिंह उर्फ राजा और हिसार निवासी कृष्ण चौधरी कार से आए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- कोटा-पटना एक्सप्रेस में यात्रियों की तबीयत बिगड़ी: दो की मौत, आठ की हालत नाजुक; मथुरा जा रहा था 90 लोगों का दल

विज्ञापन
विज्ञापन

वह राशिद खान की दुकान के सामने अपनी कार खड़ी करने लगे। दुकानदार ने मना किया। इस पर उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। गाल पर थप्पड़ भी मारा, जिससे उनके चश्मे से चोट लग गई। इस पर लोग जुट गए। उन्होंने पर्यटकों को पकड़ लिया। पुलिस के हवाले कर दिया।

मामले में राशिद ने मारपीट, गालीगलौज और धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, पुलिस की पूछताछ में पर्यटकों ने बताया कि वह ताजमहल देखने आए थे। इसके बाद आगरा किला देखना चाहते थे। इसके लिए रास्ता पूछ रहे थे। 

यह भी पढ़ेंः- मथुरा पहुंचे गदर-2 के निर्माता अनिल शर्मा: बोले- फिल्म ऐसी बनाओ कि चलती रहे और लोगों के दिलों में भी बसी रहे

दुकानदार ने उनके साथ आए वृद्ध को गिरा दिया। इसलिए कहासुनी हो गई थी। मारपीट का आरोप गलत है। हालांकि मारपीट करते तीनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। दुकानदार का कहना था कि कार से उतरते समय बुजुर्ग नाली में पैर जाने की वजह से गिर गया था। उसे गिराने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed