फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tourists from England reached heritage village of agra Holipura and city of Shiva Bateshwar On Valentine Day

वेलेंटाइन डे पर हेरिटेज विलेज पहुंचे पर्यटक: चंबल की खूबसूरती के कायल हुए विदेशी, कैमरों में कैद की तस्वीरें

Thu, 15 Feb 2024 02:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Feb 2024 02:23 PM IST
सार

इंग्लैंड के पर्यटक वेलेंटाइन डे पर आगरा के हेरिटेज विलेज पहुंचे। यहां चंबल की खूबसूरती के कायल हो गए। तस्वीरें कैमरों में कैद की।

विज्ञापन
tourists from England reached heritage village of agra Holipura and city of Shiva Bateshwar On Valentine Day
चंबल की खूबसूरती के कायल हुए विदेशी, कैमरों में कैद की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेलेंटाइन डे पर इंग्लैंड का 15 सदस्यीय पर्यटक दल आगरा के हेरिटेज विलेज होलीपुरा और शिव की नगरी बटेश्वर पहुंचा। होलीपुरा की हवेलियों की विरासत उनके लिए आश्चर्य जनक थी। बटेश्वर की मंदिर श्रंखला का नजारा उन्हें रोमांचित करने वाला लगा। 

विज्ञापन


गाइड गजेंद्र सिंह डागर के माध्यम से उन्होंने बटेश्वर के इतिहास और भूगोल के बारे में जाना। श्रद्धालुओं और संतों की आस्था से अभिभूत हुए पीटर, डेम लॉन, केटर्न ने बताया कि बटेश्वर और होलीपुरा की विरासत खूबसूरत है।

विज्ञापन

tourists from England reached heritage village of agra Holipura and city of Shiva Bateshwar On Valentine Day
वेलेंटाइन डे पर हेरिटेज विलेज पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

चंबल की खूबसूरती के कायल हुए विदेशी

तमाम विदेशी सैलानियों का वेलेंटाइन डे चंबल सफारी में बीता। नंदगवां घाट पर नदी के दोनों ओर बिछी सरसों की पीली चादर के बीच जलक्रीड़ा और उड़ान भरते पक्षी देख पर्यटक रोमांचित हुए बिना नहीं रह सके। चंबल सफारी के केयरटेकर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस के पर्यटक यहां पहुंचे। 

नदी में घड़ियाल, मगरमच्छ, कछुए के अलावा रुडी शैलडक, इंडियन स्कीमर, बार हेडेड गूज, पिनटेल, शॉवलर, ब्लैक विंग्ड स्टिल्ट, मलार्ड, पेंटेड स्टॉर्क आदि चिडिृयों के खूबसूरत नजारे पर्यटकों माइकल, टिन ली ने अपने कैमरे में कैद किए। उन्होंने चंबल की प्राकृतिक खूबसूरती की जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed