फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourists afraid to go to Mehtab Bagh in Agra because of they are cheated

Agra Tourism: यहां घूमने में पर्यटकों को भी लगता डर, सहमे-सहमे करते इस ऐतिहासिक स्थान का दीदार

Sun, 04 Jun 2023 04:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Jun 2023 04:26 PM IST
सार

आगरा में एक ऐसी जगह है जहां घूमने में पर्यटकों को भी डर लगता है। यहां वह सहमे-सहमे ऐतिहासिक स्थान का दीदार करते हैं। 

विज्ञापन
Tourists afraid to go to Mehtab Bagh in Agra because of they are cheated
आगरा: महताब बाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित जिस महताब बाग को मुगल शहंशाह ने ताजमहल का दीदार चांदनी रात में करने के लिए बनाया था, वहां पर्यटक दिन में भी जाने से डरते हैं। पार्किंग से लेकर ताज व्यू पॉइंट तक लपके घूमते हैं। पीएसी की बटालियन मौजूद रहती है, फिर भी पर्यटक खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते।

विज्ञापन


ताजमहल के पीछे यमुना किनारे पर चारबाग शैली में बसे महताब बाग का निर्माण वर्ष 1631 से 1635 के बीच हुआ था। यहां काला ताजमहल तामीर होना था लेकिन औरंगजेब ने ऐसा नहीं होने दिया। हालांकि इसका कोई प्रमाण नहीं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 1996-97 में यहां उत्खनन कराया। इसमें अष्टकोणीय कुंड, बारादरी के अवशेष मिले।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेः- नई नवेली दुल्हन के साथ सोया था पति: सुबह उठकर सीधा पहुंचा थाने, जो कुछ बताया उसे सुनकर

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास पर खर्च हो चुके 20 करोड़

करीब 26 एकड़ में फैले इस हरे-भरे उद्यान से ताजमहल एक नए रूप में नजर आता है। लाल पत्थर से बनी बाग की दीवार क्षतिग्रस्त है। व्यू पॉइंट के दायीं तरफ बुर्ज ध्वस्त है। बायीं तरफ बुर्ज की मरम्मत चल रही है। वहीं विश्व बैंक से पोषित प्रो पूअर टूरिज्म प्रोजेक्ट के तहत महताब बाग के आसपास और कछपुरा गांव के मार्ग के विकास पर 20 करोड़ से अधिक खर्च हो चुके हैं।

पार्किंग गेट पर असामाजिकतत्वों का रहता जमावड़ा

ताजमहल शुक्रवार को बंद रहता है। उस दिन महताब बाग पर अधिक पर्यटक आते हैं। बाकी छह दिन 30 से 40 पर्यटक बमुश्किल पहुंचते हैं। जिनमें विदेशी पर्यटक चुनिंदा हैं। यमुना किनारा स्थित आंबेडकर पुल से रेलवे माल गोदाम होते हुए महताब बाग के लिए रास्ता है। एडीए ने यहां पार्किंग बनाई। पार्किंग गेट पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जो पर्यटकों को घेर लेते हैं। महताब बाग तक करीब एक किमी. रास्ता वीरान है, जिससे पर्यटक यहां आने में डरते हैं। पर्यटकों के लिए सुविधा के नाम पर महताब बाग में बारिश के दौरान बचने के लिए छत भी नहीं है।

यह भी पढ़ेः- साहब! पति को बुढ़ापे में हुआ इश्क: हर महीने जाते हैं लंदन, रात-रात भर करते चैटिंग, थाने पहुंची महिला का दर्द

सुरक्षा के लिए 24 पीएसी जवान

महताब बाग से ताजमहल की सुरक्षा को भी खतरा रहता है। ऐसे में यहां 24 घंटे पीएसी बटालियन रहती है। इसमें 24 जवान हैं। इनके अलावा एएसआई ने आठ सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है। बगीचा का रखरखाव व पेड़-पौधों के लिए 20 से अधिक उद्यानकर्मी हैं। रास्ते में पड़ने वाले ताज व्यू गार्डन में भैंस व बकरियां चरती हैं।

एडीए की बस सेवा फेल

पर्यटकों को ताजमहल का अलग व्यू देने और महताब बाग तक रिझाने के लिए एडीए ने एसी बस सेवा फरवरी में शुरू की। एक महीने बाद ही पर्यटक नहीं मिलने से बस सेवा फेल हो गई। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ का कहना है कि बस के लिए पर्याप्त पर्यटक चाहिए। पर्यटक कम होने के कारण बस सेवा बंद है। जिसे दोबारा चालू किया जाएगा।

यह भी पढ़ेः- जीजा पर आया महिला का दिल: अवैध संबंधों में बाधक बना पति तो मिलकर मार डाला, बेटे का शव देख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed