फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourist's health deteriorated in Taj Mahal immediately sent to hospital

Taj Mahal: ताजमहल में बिगड़ी पर्यटक की तबीयत, तत्काल ही भेजा गया अस्पताल

Tue, 19 Dec 2023 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Dec 2023 12:01 AM IST
सार

 ताजमहल पूर्वी गेट पर गुजरात से आए पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ये देख वहां मौजूद  पर्यटन पुलिस ने तत्काल ही पर्यटक को अस्पताल भेजा, जहां उपचार के  बाद उन्हें आराम मिल गया।

 

विज्ञापन
Tourist's health deteriorated in Taj Mahal immediately sent to hospital
ताजमहल में बिगड़ी पर्यटक की तबीयत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ताजमहल पूर्वी गेट पर सोमवार को रक्तचाप बढ़ने से एक गुजराती पर्यटक की तबीयत खराब हो गई। पर्यटन पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल भेजा गया। वहीं सोमवार को 19,894 सैलानियों ने ताज का दीदार किया। इसमें 1916 विदेशी और 17,762 देसी सैलानी रहे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह लगभग 9:40 बजे गुजरात जोरावागो निवासी चौहान रावजी भाई (54) की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें घबराहट के साथ चक्कर महसूस हो रहा था। परिजन ने सहारा देकर बिठाया। तब तक पर्यटन पुलिसकर्मी भी आ गए। एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। जांच में चिकित्सकों ने रक्तचाप बढ़ा हुआ बताया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें डिस्चार्ज करा अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


पर्यटन पुलिस ने की मदद, दिलवाए रुपये
ब्राजील से आगरा घूमने आए मैथ्यूज बोरगेज का पासपोर्ट गोवा भ्रमण के दौरान खो गया था। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पासपोर्ट की प्रति भी प्राप्त कर ली गई थी। पासपोर्ट संख्या भिन्न होने के कारण पोस्ट ऑफिस कर्मी सैलानी का भुगतान नहीं कर रहे थे। पर्यटन थानाध्यक्ष नीलम राणा ने पोस्ट ऑफिस कर्मियों को बताया कि पर्यटक के सभी दस्तावेज सही हैं, उन्हें भुगतान किया जा सकता है। जिसके बाद पोस्ट ऑफिस कर्मियों ने सैलानी के धन का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed