फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourist Health deteriorated due to scorching heat at Taj Mahal

ताजमहल: भीषण गर्मी से महाराष्ट्र के पर्यटक की तबियत बिगड़ी, पुरातत्व स्मारक फोटोग्राफर बने मददगार

Wed, 11 May 2022 07:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 May 2022 07:28 PM IST
सार

ताजमहल में बुधवार दोपहर को करीब साढ़े तीन बजे एक पर्यटक की तबियत बिगड़ गई। महाराष्ट्र के कोल्हापुर निवासी एमआर कामबडे अपनी पत्नी के साथ ताजमहल घूमने आए थे। डायबिटीज के मरीज होने के कारण अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। उनकी पत्नी ने लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन मगर किसी ने मदद नहीं की। 

विज्ञापन
Tourist Health deteriorated due to scorching heat at Taj Mahal
पर्यटक को व्हीलचेयर पर बैठाकर ले जाते फोटोग्राफर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा बुधवार को प्रदेश का दूसरा गर्म शहर रहा, जहां तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। भीषण गर्मी के कारण ताजमहल के पत्थर दहकते रहे, जिस वजह से गर्मी से परेशान महाराष्ट्र के पर्यटक की तबियत खराब हो गई। पर्यटक के परिजनों ने आरोप लगाया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कर्मचारियों ने उनकी मदद नहीं की।

विज्ञापन

  
महाराष्ट्र से 50 पर्यटकों का दल बुधवार दोपहर ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचा। दोपहर में तेज धूप और गर्मी के कारण कोल्हापुर निवासी एमआर कांवडे और उनकी पत्नी शांताबाई परेशान हो गए। दोपहर 3.30 बजे एमआर कांवड़े की तबियत खराब हो गई और वह पाथवे पर पेड़ की छाया में बैठ गए। पसीने से तरबतर और घबराहट के शिकार कांवड़े को अस्पताल पहुंचाने के लिए उनकी पत्नी ने एएसआई कर्मचारियों से कहा, लेकिन उन्होंने ड्यूटी प्वाइंट छोड़ने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन

फोटोग्राफर एसोसिएशन ने की मदद 

उसी दौरान वहां मौजूद पुरातत्व स्मारक फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वोत्तम सिंह ने परेशान महिला को देखा तो वह साथियों सहित वहां पहुंचे। उन्होंने पर्यटक को इलेक्ट्राल दिया और पर्यटक की हालत में सुधार होने के बाद  व्हीलचेयर पर बैठाकर अपने साथियों के साथ रायल गेट तक लेकर आए। यहां मौजूद एएसआई के कर्मचारी ने पूर्वी गेट पार्किंग तक छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताज के संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी का कहना है कि पर्यटक मधुमेह से पीड़ित था। वीडियो प्लेटफार्म पर तैनात कर्मचारी ने उसे पानी दिया और गोल्फ कार्ट तक लेकर गया। पर्यटक से अस्पताल चलने के बारे में भी पूछा था, लेकिन पर्यटक ने स्वस्थ होने का हवाला देकर इनकार कर दिया।

प्रदेश का दूसरा गर्म शहर रहा आगरा

बुधवार को आगरा झांसी के बाद दूसरा गर्म शहर रहा। दिन में तापमान 41.7 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री पर रहा जो सामान्य से तीन डिग्री ऊपर है। दोपहर में तेज धूप के कारण केवल ताज नहीं, बल्कि शहर के मुख्य बाजारों, सड़कों पर लोग परेशान रहे। उमस भी ज्यादा रहने के कारण गर्मी लोगों को बेहाल करती रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन पारा स्थिर रहेगा। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।

शहर   - अधिकतम  -  न्यूनतम
झांसी   - 43.1    -28.8 डिग्री
आगरा   - 42.7  -  27.6 डिग्री
प्रयागराज  -  41.7    -29.2 डिग्री
बांदा  -  41.2   - 26.8 डिग्री
इटावा  -  41  -  27.4 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed