फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourist couple's missing dog seen in CCTV but not found Released video and sought help

UP: पर्यटक दंपती की लापता डॉगी सीसीटीवी में दिखी, पर मिली नहीं...वीडियो जारी कर मांगी मदद

Thu, 14 Nov 2024 11:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 11:04 AM IST
सार

ताजमहल का दीदार करने आए पर्यटक दंपती की डॉगी का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। वो सीसीटीवी में तो दिखाई दी, लेकिन मिली नहीं। दंपती ने वीडियो जारी कर मदद मांगी है। 
 

विज्ञापन
Tourist couple's missing dog seen in CCTV but not found Released video and sought help
लापता कुतिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरी प्यारी डाॅगी 3 नवंबर से लापता है। वह आखिरी बार मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में देखी गई। कई लोगों ने सूचना दी। वह बार-बार गोल्फ कोर्स और मेट्रो स्टेशन के पास ही दिख रही है। उम्मीद है कि वह जल्दी मिल जाए। आगरा के लोगों से अपील है कि डाॅगी दिखे तो तुरंत काल करके जानकारी दें। पुलिस अगर खोजी कुत्तों की मदद से तलाश करे तो वो मिल सकती है। यह कहना है कि दीपायन घोष का। वह अपनी डाॅगी ग्रेहाउंड की 10 दिन से तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन




दीपायन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। इसमें वो आगरा के लोगों से उनकी डाॅगी को तलाशने में मदद की अपील कर रहे हैं। इसमें यह भी कह रहे हैं कि ग्रेहाउंड मेट्रो स्टेशन और गोल्फ कोर्स के पास नजर आ रही हैं। मगर, डर की वजह से वह उनके पास तक नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने अपील की है कि अगर, वो कहीं दिखे तो उसके पीछे नहीं भागें। उसे बिस्कुट खिलाएं। वह काफी फ्रेंडली है। उसे पास बुलाएंगे तो आ जाएगी। उसका एक कान कटा है। बड़े बाल हैं। इससे उसे पहचाना जा सकता है। वहीं वन विभाग से भी अपील की कि वह पार्कों में तलाशने में अपने कर्मचारियों से मदद दिलाएं।
विज्ञापन


डाॅगी के नहीं मिलने से दीपायन घोष की पत्नी कस्तूरी भी परेशान हैं। उनका कहना है कि पुलिस ठीक से प्रयास करती है तो ग्रे हाउंड मिल सकती है। उधर, एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि डागी की तलाश की जा रही है। कैमरों में वो नजर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed