फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourist buses and heavy vehicles are prohibited from entering the city; they will exit via the Northern Bypass and the Expressway.

Agra News: शहर में टूरिस्ट बसों और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, उत्तरी बाईपास व एक्सप्रेसवे से निकलेंगे

Sat, 27 Dec 2025 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Tourist buses and heavy vehicles are prohibited from entering the city; they will exit via the Northern Bypass and the Expressway.
रूट मैप
आगरा। नए साल पर शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने यातायात की नई व्यवस्था की है। मथुरा-दिल्ली और फिरोजाबाद-कानपुर से आने वाले भारी वाहनों और टूरिस्ट बसों का प्रवेश 15 जनवरी तक शहर में नहीं होगा। वाहनों को उत्तरी बाईपास, यमुना एक्सप्रेस-वे, इनर रिंग रोड से निकाला जाएगा। नो एंट्री में सिर्फ उन वाहनों को छूट दी जाएगी, जिन्हें शहर ही आना है। इसके लिए आगरा-मथुरा की सीमा पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

एनएच-19 पर सिकंदरा से शाहदरा तक मेट्रो निर्माण का कार्य चल रहा है। एमजी रोड पर भी मेट्रो के काम के लिए बैरिकेडिंग की गई है। इससे रोजाना जाम की स्थिति रहती है। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में स्कूलों की छुट्टियां होने पर लोग घूमने के लिए निकलते हैं। इस वजह से ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो जाता है। इसको देखते हुए पुलिस ने डायवर्जन व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन

वर्तमान में उत्तरी बाईपास बनकर तैयार हो गया है मगर टोल की वजह से भारी वाहन नेशनल हाईवे से दिल्ली, मथुरा से आगरा होकर फिरोजाबाद, कानपुर की तरफ जाते हैं। नए साल पर वाहनों के दबाव को कम करने के लिए आगरा पुलिस ने नई व्यवस्था की है। यह टूरिस्ट सीजन यानी 15 जनवरी तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा, दिल्ली से आने वाले वाहनों को रैपुरा जाट, मथुरा से उत्तरी बाईपास पर डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए मथुरा और आगरा पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस वाहनों को रोकेगी। इनमें टूरिस्ट बस, ट्रैक्टर ट्राली, ट्रक सहित अन्य भारी वाहन शामिल हैं। यह वाहन रैपुरा जाट से यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए खंदाैली आएंगे। इसके बाद कुबेरपुर पहुंचेंगे। फिरोजाबाद, कानपुर की तरफ हाईवे से जाएंगे। ताजमहल की तरफ जाने के लिए इनर रिंग रोड, रमाडा कट, फतेहाबाद से होकर आएंगे। इसी तरह वाहनों को वापस भी जाना होगा।
--------

- तीन पॉइंट पर पुलिस की तैनाती
एसीपी डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि रूट डायवर्जन किया गया है। पुलिसकर्मियों की तीन स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है। रैपुरा जाट, खंदाैली और कुबेरपुर पर पुलिस रहेगी। भारी वाहनों के साथ टूरिस्ट बसों को हाईवे पर नहीं आने दिया जाएगा। सिकंदरा से शाहदरा तक मेट्रो के काम की वजह से वाहनों का दबाव अधिक रहता है। टूरिस्ट वाहन यमुना किनारा मार्ग से निकलने के कारण यहां भी जाम लगता है।
----------

हर दिन आते 50 हजार वाहन
आगरा की बात करें तो हाईवे पर फरह से लेकर एत्मादपुर तक हर दिन करीब 50 हजार भारी वाहन, टूरिस्ट बसों का प्रवेश होता है। शाहदरा से लेकर सिकंदरा तक मेट्रो के काम के लिए बैरिकेडिंग की गई है। इस वजह से सबसे ज्यादा समस्या आईएसबीटी से सिकंदरा तक हो रही है। गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर रोजाना लोगों को जाम में फंसना पड़ता है। इसका कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है। इसकी प्रमुख वजह भारी वाहनों के प्रवेश का नहीं रोक पाना है। पुलिस के मुताबिक, उत्तरी बाईपास चालू होने के बावजूद टोल की वजह से वाहन नहीं निकलते हैं।



2027 तक पूरा होगा मेट्रो का कार्य
मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक पहले काॅरिडोर का कार्य हाईवे पर खंदारी, आईएसबीटी से लेकर सिकंदरा तक चल रहा है। वहीं दूसरे काॅरिडोर में आगरा कैंट से एमजी रोड पर भगवान टाॅकीज तक, फिर हाईवे पर सुल्तागंज पुलिया से कालिंदी विहार तक होना है। इसके लिए हाईवे पर बैरिकेडिंग की गई है। पहले काॅरिडोर का कार्य 35 फीसदी पूरा गया है। दावा है कि यह जून 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं दूसरे काॅरिडोर का काम 2027 तक पूरा हो सकेगा। इसके बाद भी सड़कों से पूरी तरह से बैरिकेडिंग हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed