{"_id":"5baf193d867a55014118e9f6","slug":"tourist-bus-catches-fire-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूरिस्ट बस में लगी भीषण आग, ऐसे बची 50 यात्रियों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूरिस्ट बस में लगी भीषण आग, ऐसे बची 50 यात्रियों की जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
आग का गोला बनी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद यात्रियों ने कूद कर अपनी जान बचाई। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसा थाना रकाब गंज क्षेत्र के नामनेर चौराहे के पास हुआ।
यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस बीकानेर से आगरा आ रही थी। बस स्टैंड पहुंचने से पहले बस में शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से बस में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बस से कूद कर अपनी जान बचाई।
हादसे में कुछ यात्री मामूली रूप से झुलस गए हैं। वहीं आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी में रखा सामान जलकर खाक हो गया।