फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tourist bus catches fire in agra

टूरिस्ट बस में लगी भीषण आग, ऐसे बची 50 यात्रियों की जान

Sat, 29 Sep 2018 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 29 Sep 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
tourist bus catches fire in agra
आग का गोला बनी बस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद यात्रियों ने कूद कर अपनी जान बचाई। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसा थाना रकाब गंज क्षेत्र के नामनेर चौराहे के पास हुआ। 
विज्ञापन


यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस बीकानेर से आगरा आ रही थी। बस स्टैंड पहुंचने से पहले बस में शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से बस में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बस से कूद कर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


हादसे में कुछ यात्री मामूली रूप से झुलस गए हैं। वहीं आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी में रखा सामान जलकर खाक हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed