फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourism Minister Jaiveer Singh's taunt - Akhilesh should come to Mahakumbh, take a dip in Ganga and get rid of sins.

Agra News: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का तंज - अखिलेश महाकुंभ में आएं, गंगा में डुबकी लगाकर पापों से मुक्ति पाएं

Sat, 28 Dec 2024 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 28 Dec 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Tourism Minister Jaiveer Singh's taunt - Akhilesh should come to Mahakumbh, take a dip in Ganga and get rid of sins.
मैनपुरी। प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह शनिवार को मैनपुरी आए। उन्होंने यहां सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव और मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव पर जुबानी हमला किया। कहा, प्रयागराज में महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाने वाले अखिलेश वहां आएं और गंगा मैया में डुबकी लगाकर अपने पापों से मुक्ति पा लें। डिंपल को लेकर कहा कि सनातन धर्म मानने वालों से चिढ़ उन्हें क्यों चिढ़ हो रही है। क्या वह धर्म परिवर्तन कर रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को ट्रांजिट हॉल में जनसुनवाई के लिए पहुंचे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रयागराज में 2013 में अखिलेश सरकार ने कुंभ का आयोजन कराया और उनके मंत्री आजम खां वहां के प्रभारी बनाए गए। अव्यवस्थाएं इतनी थी कि वहां दर्जनों लोग हादसे में मारे गए। योगी सरकार के नेतृत्व में 2019 का कुंभ पूरी दुनिया ने देखा। 2024 के महाकुंभ के लिए 50 करोड़ लोगों के लिए व्यवस्था की गई हैं। जल, थल, नभ तीनों स्तर पर ड्रोन से निगरानी कराई जा रही है। एनजीटी की पुरानी रिपोर्ट दिखाकर भ्रम फैलाया जा रहा है। संगम में शुद्ध पीने योग्य पानी बह रहा है। प्रयागराज में जारी पोस्टर लगाने को लेकर कहा कि उससे डिंपल यादव को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। सनातन संस्कृति के लोग जब-जब एकजुट नहीं हुए हैं। तब-तब हानि हुई है। संभल की घटना को लेकर डिंपल यादव द्वारा दिए बयान पर कहा कि एएसआई द्वारा सर्वे कार्य जारी है। मौके पर जो भी स्थिति है। वह समाज के संज्ञान में है।
विज्ञापन


मैनपुरी की छवि ऐसी बना दी, यहां उद्यमी आने को तैयार नहीं
मंत्री ने मैनपुरी में उद्योगों की स्थापना को लेकर कहा कि पूर्व की सरकार मैनपुरी की छवि ऐसी बना दी है कि यहां उद्यमी आने को तैयार नहीं है। इस छवि को धीरे-धीरे सुधारा जा रहा है। उद्यमियों को यहां आकर उद्योग स्थापित करने को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





कोर्ट से निपटारा होते ही वृंदावन में बनेगा बांके बिहारी कॉरिडोर
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने वृंदावन को लेकर कहा कि वहां पर बांके बिहारी कॉरिडोर बनकर रहेगा। हाईकोर्ट से रास्ता साफ होने के बाद अब मामला कुछ लोगों द्वारा सुप्रीम कोर्ट में ले जाया गया है। सुप्रीम कोर्ट में भी सरकार अपना पक्ष रख रही है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट भी कॉरिडोर बनने के पक्ष में फैसला देगा। जैसे ही कोर्ट का फैसला आ जाएगा। सरकार बजट जारी कर वहां कार्य का शुभारंभ करा देगी। इसके अलावा उन्होंने मथुरा-वृंदावन रेल लाइन को लेकर कहा कि केंद्रीय रेल, परिवहन मंत्रालय इस मुद्दे का आपसी समन्वय के साथ निस्तारण करने जा रहे हैं। पिछले दिनों भी एक बैठक हुई थी। वहां एलिवेटेड ट्रैक बनेगा, उस पर मेट्रो की तर्ज पर रेल चलेगी। नीचे सड़क बनेगी, जिस पर वाहन संचालित होंगे। यहीं वहां के स्थानीय लोगों की मांग भी है।


जन्मभूमि पर सरकार का रुख साफ
जयवीर सिंह ने मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर कहा कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मगर, सरकार का इस पर रुख साफ है। राम मंदिर के मुद्दे की तर्ज पर भाजपा सरकार कोर्ट के फैसले का स्वागत करेगी। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की लड़ाई लड़ रहे अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह सहित सभी पक्षकार सनातन धर्म के सच्चे पैरवीकर्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed