फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourism Minister Jaiveer Singh said eco tourism circuit will be developed in Bihad with hundred crores In Agra

आगरा पहुंचे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह: बोले- सौ करोड़ से बीहड़ में विकसित होगा इको-टूरिज्म सर्किट

Sun, 30 Jul 2023 11:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Jul 2023 11:58 PM IST
सार

आगरा पहुंचे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सौ करोड़ से बाह-बटेश्वर से लेकर रापड़ी के बीहड़ों में इको-टूरिज्म सर्किट विकसित होगा। 

विज्ञापन
Tourism Minister Jaiveer Singh said eco tourism circuit will be developed in Bihad with hundred crores In Agra
आगरा पहुंचे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह: बोले- सौ करोड़ से बीहड़ में विकसित होगा इको-टूरिज्म सर्किट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को फतेहाबाद रोड पर होटल एवं पर्यटन से जुड़ी संस्थाओं के सम्मेलन को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 1000 पर्यटन गांव चिह्नित किए गए हैं। इनमें पांच कमरों का गेस्ट हाउस खोलने पर 25 फीसदी सब्सिडी मिलेगी। 

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में इको टूरिज्म बोर्ड का गठन हुआ है। पर्यटन गांव में चारपाई पर्यटकों को रिझाएगी। प्रकृति की गोद में पर्यटक प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का लाभ लेने के लिए आएंगे। अनुसूचित जाति व महिलाओं को पांच कमरों का गेस्ट हाउस खोलने पर 30 फीसदी और अन्य को 25 फीसदी सब्सिडी पर्यटन विभाग देगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा के बाह-बटेश्वर से लेकर रापड़ी के बीहड़ों में इको-टूरिज्म सर्किट विकसित होगा। इसके लिए सरकार 100 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। इको टूरिज्म के लिए परिवहन, सिंचाई सहित नौ विभाग मिलकर काम करेंगे।

यह भी पढ़ेंः- चोरी का माल खरीदने का मामला: नोएडा पुलिस ने मथुरा में दी दबिश, सराफ को उठाया; लंबी पूछताछ के बाद छोड़ा

हेलिकॉप्टर कराएगा ब्रज से चारधाम दर्शन

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा प्रदेश में सात शहरों में हेलिपोर्ट बन रहे हैं। सबसे पहले हेलिकॉप्टर सेवा आगरा व गोवर्धन में शुरू होगा। ब्रज को उत्तराखंड के चार धाम से जोड़ा जाएगा। हेलिकॉप्टर से लोग ताजमहल और धार्मिक नगरी मथुरा के साथ चार धाम के हवाई दर्शन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ेंः- Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई स्कॉर्पियो, भंडारा करने जा रहे 17 लोग घायल

15 सितंबर से किले में लाइट एंड साउंड शो

आगरा किले में 15 सितंबर से लाइट एंड साउंड शो शुरू हो सकता है। पर्यटन मंत्री ने कहा पर्यटकों के रात्रि प्रवास के लिए इस योजना को मूर्तरूप दिया है। पहले यह दिसंबर में शुरू होना था। दूसरी बार मियाद बढ़कर मार्च हो गई। तीसरी बार में 15 सितंबर तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed