{"_id":"5951600b4f1c1b4c1c8b4642","slug":"tourism-industry-against-jevar-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट: जेवर के विरोध में लामबंद हुए पर्यटन उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट: जेवर के विरोध में लामबंद हुए पर्यटन उद्यमी
टीम डिजीटल, अागरा
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। ताजनगरी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की मांग को लेकर शहर की सभी पर्यटन संस्थाएं एकजुट हो गई हैं। आगरा में हवाई अड्डा बनाने की मांग करते हुए पर्यटन उद्यमियों ने जेवर में प्रस्तावित हवाई अड्डे का विरोध किया और संघर्ष का एलान किया। आगरा के नौ विधायकों और दोनों सांसदों को निशाने पर रखते हुए पर्यटन उद्यमियों ने सिविल टर्मिनल की जगह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को मंजूरी देने की मांग की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना वादा याद दिलाया।
आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चेंबर, फेडरेशन आफ ट्रैवल एसोसिएशन, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन, पर्यटन मित्र, इंडिया राइजिंग, आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन, आगरा टैक्सी आपरेटर एसोसिएशन और नेशनल चेंबर ने एकजुट होकर जेवर की जगह आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मांग उठाई। फेडरेशन अध्यक्ष राजीव तिवारी ने कहा यह आगरा के साथ छल है। सभी उद्यमी संघर्ष करेंगे। जनप्रतिनिधियों के साथ दिल्ली और लखनऊ में मंत्रियों से मिलने के बाद भी आगरा को उसका हक न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दौरान वत्सला प्रभाकर, शिशिर भगत, हाकिम सिंह सोलंकी, वकील कु रैशी, अनूप गोयल, नरेश पारस आदि मौजूद रहे।
मांग के लिए चलेगा हस्ताक्षर अभियान
पर्यटन उद्यमियों ने एयरपोर्ट की मांग पूरी न होने तक लंबे आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है। सबसे पहले स्मार्ट सिटी आदि की वोटिंग की तर्ज पर शहर भर में लोगों से हस्ताक्षर कराए जाएंगे, जिन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा। सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप पर एयरपोर्ट के लिए मुहिम छेड़ी जाएगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी वादा कर चुके, मुख्यमंत्री योगी वादा कर चुके, लेकिन एयरपोर्ट आगरा की जगह जेवर में बन रहा है। आगरा के ही लोगों ने मेयर से लेकर सांसद और सभी विधायक भी भाजपा के जिता दिए, लेकिन एयरपोर्ट पर दोनों सरकारें छल रही हैं
राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
पर्यटन उद्योग से ज्यादा एयरपोर्ट की मांग पूरी करना सरकार के लिए जरूरी होना चाहिए। आखिर आगरा का पर्यटन बढ़ेगा तो विदेशी मुद्रा भी सरकार को ही मिलेगी। आगरा का एयरपोर्ट प्रदेश ही नहीं, देश की अर्थव्यवस्था के लिए इंजन बन सकता है
संदीप अरोड़ा, अध्यक्ष, आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन देने को किसान सहमत हैं। पर्यटन उद्योग की यह मांग है। सरकार भी सहमत है तो फिर देरी किस बात की है। जेवर और आगरा के प्रस्ताव पर एक साथ सहमति जताई थी तो दोनों को मंजूरी भी एक साथ ही दी जाती
प्रहलाद अग्रवाल, अध्यक्ष, आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर