{"_id":"6a4fb57192f2975c4a0ef866","slug":"torrent-team-attacked-while-detecting-electricity-theft-two-injured-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बिजली चोरी पकड़ने गई टोरेंट की टीम पर हमला, लाठी-डंडों से की पिटाई; दो कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बिजली चोरी पकड़ने गई टोरेंट की टीम पर हमला, लाठी-डंडों से की पिटाई; दो कर्मचारी घायल
Thu, 09 Jul 2026 08:21 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 09 Jul 2026 08:21 PM IST
सार
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में टेक्नीशियन और महिला सुरक्षाकर्मी घायल हो गई। कर्मचारियों ने किसी तरह भाग कर खुद को बचाया। इसके बाद थाना ताजगंज में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज के कमाल खां में बिजली चोरी पकड़ने गई टोरेंट टीम पर हमला बोला गया। लाठी-डंडों से पीटकर दो कर्मचारी घायल कर दिए गए। मामले में छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
घटना सात जुलाई की दोपहर करीब एक बजे की है। टोरेंट की टीम कमाल खां क्षेत्र में जांच के लिए पहुंची थी। भूमिगत केबल से तार जोड़कर मोहम्मद इकबाल के मकान में बिजली सप्लाई होती मिली। टीम ने केबल को हटा दिया और टेपिंग कर दी गई। तभी कुछ लोग आ गए और टीम पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला बोल दिया।
इस हमले में टेक्नीशियन रोहित और महिला सुरक्षाकर्मी मिथिलेश घायल हो गई। कर्मचारियों ने किसी तरह भाग कर खुद को बचाया। इसके बाद थाना ताजगंज में तहरीर दी गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि रोहित, मोहम्मद इकबाल, मौहसीन, बोना, रहीश और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।