{"_id":"5a9be2304f1c1b3f658b5cc8","slug":"torn-uniform-of-policemen-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों पर इस वजह से टूटा शराबियों का कहर, पिटाई कर फाड़ी वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों पर इस वजह से टूटा शराबियों का कहर, पिटाई कर फाड़ी वर्दी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मांट (मथुरा)
Updated Sun, 04 Mar 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के मांट तहसील के सामने शराबियों ने मांट पुलिस के सिपाहियों और होमगार्ड की पिटाई कर दी। शराबियों ने सिपाहियों की वर्दी भी फाड़ दी।
पुलिस के पिटने की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस को देख तीन आरोपी फरार हो गए, जबकि तीन पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सिपाही की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मारपीट और वर्दी फाड़ने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
शनिवार की रात मांट तहसील भवन के सामने बैंक के पास छह शराबी युवक गाली-गलौज कर रहे थे। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने उन्हें टोका। इस पर शराबियों ने सिपाहियों को भी नहीं बख्शा।

इन शराबी युवकों ने थाना मांट में तैनात कुलदीप कुमार, पंकज कुमार, होमगार्ड नेत्रपाल सिंह, राजवीर सिंह, रामवीर और दुर्गेश कुमार को पीट दिया और इसके बाद चुटैल हुए सिपाहियों और होमगार्ड की वर्दी फाड़ डाली।
पुलिस पर हमले की सूचना पर दौड़ी मांट पुलिस के पहुंचते ही तीन युवक भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके से तनुज कुमार, नरेंद्र कुमार और राहुल को गिरफ्तार कर लिया, वही मौका पाकर रोहित, भूपेंद्र कुमार और शौकत अली खां फरार हो गए।
सिपाही पंकज कुमार की तहरीर पर छह के खिलाफ थाना मांट में गाली-गलौज और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस से मारपीट करने वाले छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।