{"_id":"6144d4108ebc3e79d351c3e2","slug":"tool-kit-distributed-to-hundred-beneficiaries-on-vishwakarma-day-kasganj-news-agr50804354","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा दिवस पर सौ लाभार्थियों को किया गया टूल किट का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा दिवस पर सौ लाभार्थियों को किया गया टूल किट का वितरण
विज्ञापन
कासगंज में रोडवेज वर्कशॉप पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते वर्कशॉप के कर्मी।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित का जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र कार्यालय में सजीव प्रसारण दिखाया गया। वहीं कार्यालय के सभागार में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत आयोजित टूल किट वितरण किया गया। भगवान विश्व कर्मा का पूजन किया गया।
जिला पंचायत रत्नेश कश्यप ने कहा कि श्रम विभाग के द्वारा जो भी योजनाएं संचालित हैं, उसका सभी लाभ लें। उन्होंने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत कारपेंटर, नाई एवं दर्जी के 100 लाभार्थियों को टूल किट वितरण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने जनपद के बेरोजगार व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए ।
रोडवेज वर्कशॉप पर मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
रोडवेज वर्कशॉप पर भी विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। जिसमें फोरमेन संतोष कुमार एवं अन्य वर्कशॉप के कर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा और मशीनों का पूजन किया। फोरमेन ने कहा कि मशीनें पूजन महत्व है कि जब भी आप इनसे काम लें तो इनका ध्यान रखें। यदि कहीं छोटी सी भी कमी दिखे तो उसे तुरंत ठीक कराएं। जिससे कोई बड़ा नुकसान हों। इस दौरान श्यामप्रताप, अभयत दुबे, राजाराम, सुनील कुुमार, रामनिवास आदि मौजूद रहे।

कासगंज में विश्वकर्मा जयंती पर टूल किटों का वितरण करती जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप व सीडीओ ?- फोटो : KASGANJ
विज्ञापन