फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tonga at tajmahal not following guidelines

ताजमहल पर घोड़े रौंद रहे सरकारी आदेश

Mon, 17 Jul 2017 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 17 Jul 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
tonga at tajmahal not following guidelines
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल को टूरिस्ट फ्रेंडली बनाने के लिए आगरा कमिश्नर की ओर से जारी आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। हाल ही में यहां घोड़ा गाड़ी (तांगा) पर रोक लगाई गई लेकिन पूर्वी गेट पर तांगों पर लगाम नहीं लग पा रही है। इस वजह से पर्यटकों को असुविधा हो रही है। 
विज्ञापन


पूर्वी गेट पर लगे बेशकीमती कोवल पत्थरों को भी नुकसान हो रहा है। घोड़ों के टापों की वजह से पत्थर चटक रहे हैं। मंडलायुक्त के. राममोहन राव ने तीन जुलाई को सात दिन के दिन अंदर इन बेलगाम तांगों को प्रतिबंधित करने का फरमान सुनाया था। मगर, इस पर अब तक अमल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


ताजगंज परियोजना के अंतर्गत किए गए कार्यों के हस्तांतरण के संबंध में तीन जुलाई को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। तब ताजमहल के पूर्वी गेट रोड पर तांगों से रोड पर गंदगी फैलने का मुद्दा उठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे होने वाली दुर्गंध से पर्यटकों को होने वाली असुविधा के समाधान पर चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने सीओ सदर को तांगा संचालकों के साथ बैठक कर इन्हें सात दिन में प्रतिबंधित करने का आदेश दिया था।

इन आदेशों पर भी नहीं हुआ अमल

tonga at tajmahal not following guidelines
ताजमहल गेट
- लपकों को चिह्नित करने के लिए पर्यटन पुलिस बल को सप्ताहभर के भीतर कैमरा उपलब्ध कराने का आदेश था। यह भी नहीं पूरा हो पाया।

- ताजमहल के पश्चिमी गेट पर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए ताज रेस्टोरेंट के पास स्थित कुआं साफ नहीं हुआ।

- ताजमहल के आसपास फुटपाथ पर लटक रहीं पेड़ों की डालियों को छांटा जाना था। यह कार्य भी नहीं हो सका।

- ताज के पीछे यमुना में प्लास्टिक और कचरा आदि अब तक नहीं हट सका है। यहां गंदगी बरकरार है।

- ताज के पूर्वी गेट नाले से आने वाली बदबू के समाधान के लिए एक एमएलडी का एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) बनाया जाने का प्रस्ताव था। इस पर अब तक अमल नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed