फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tomorrow's Taran Guru Nanak, Haze Jag Chan Hoya

कल तारण गुरु नानक, धुंध जग चान होया

Fri, 19 Nov 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow's Taran Guru Nanak, Haze Jag Chan Hoya
कासगंज गुरू नानक जयंती पर गुरूद्वारे में शबद कीर्तन करते रागी जत्था में शामिल लोग । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। गुरु नानक की जयंती शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाई गई। गुरुद्वारा गुरुनानक सत्संग सभा में शबद कीर्तन हुए। कीर्तनी जत्थे ने सतगुरु नानक प्रगट्या मिटी धुंध जग चानन होया, एवं कलि तारण गुरु नानक आया को सभी धर्म प्रेमियों ने साथ-साथ दोहराया। लंगर में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

नदरई गेट स्थित गुरुद्वारे में दरबार सजाया गया। इसमें प्रात: अखंड पाठ साहिब की समाप्ति पर भोग लगाया गया। ज्ञानी सरदार प्रेम सिंह द्वारा गुरुवाणी का पाठ किया गया। शबद कीर्तन के दौरान धर्म प्रेमी झूमते नजर आए। गुरुनानक जयंती पर सरदार देवेंद्र सिंह मनकू, सरदार महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, रमनदीप सिंह, रवींद्र कौर, भूपेंद्र कौर, बल्देव सिंह, बूटा सिंह, कुलदीप सिंह, रंजीत सिंह, सरबजीत सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कीर्तन किया, सजावट की गई
सोरोंजी/गंजडुंडवारा। गुरुनानक देव की जयंती पर तीर्थंनगरी में हरिपदी किनारे स्थित गुरु हरगोविंद साहिब गुरुद्वारे में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह गुरुवाणी व शबद कीर्तन का आयोजन किया। संगतों ने ढोलक, वायलन, मजीरे की थाप पर कीर्तन किया। घर घर समाज के लोगों ने मोमबत्ती, दीपक जलाकर गुरुनानकदेव के जन्मोत्सव की खुशी मनाईं। गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा तक्खा सिंह, ज्ञानी इंद्रजीत सिंह, बलविंदर सिंह, नानक सिंह, राजेश कौर, सुनीता कौर सहित सलैमपुरबीबी, पचलाना, रेतनगढ़ी, मीरापुर, उझानी आदि स्थानों से आई संगतों ने कार्यक्रमों में भाग लिया। वहीं रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारे में शबद कीर्तन सहित धार्मिक कार्यक्रम हुए। घरेंद्र सिंह, बंटी, रामसिंह, दिलबाग सिंह, हरदयाल सिंह, गुरुदयाल सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed