{"_id":"619f328fcb6d4f13b81705e4","slug":"tomato-price-at-rs-80-per-kg-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई ने बिगाड़ा स्वाद: आगरा में 80 रुपये किलो बिक रहा टमाटर, हरी सब्जियां भी महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई ने बिगाड़ा स्वाद: आगरा में 80 रुपये किलो बिक रहा टमाटर, हरी सब्जियां भी महंगी
Thu, 25 Nov 2021 12:21 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:21 PM IST
सार
आगरा में टमाटर की कीमत सेब के बराबर हो गई है। फुटकर में टमाटर 80 रुपये किलो बिक रहा है। अन्य हरी सब्जियों की कीमतें भी 30 से 40 रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन
टमाटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद भी टमाटर की दामों में गिरावट नहीं आई है। आगरा के व्यापारियों का कहना है कि 15 दिन पहले टमाटर 60 से 65 रुपये किलो बिक रहा था। इन दिनों 80 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। हरी सब्जियां भी 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रही हैं। सब्जियों पर महंगाई के कारण लोगों के खाने का स्वाद बिगड़ गया है।
विज्ञापन
बोदला मंडी में सब्जियों के फुटकर दाम
टमाटर- 60 से 80 रुपये
प्याज- 40 रुपये
आलू-- 20 रुपये (पुराना), 40 रुपये (नया)
भिंडी- 60 रुपये
गोभी- 40 रुपये
मटर- 100 रुपये
गाजर- 25 से 30 रुपये
हरी मिर्च- 60 रुपये
हरा धनिया- 80 रुपये
अदरक- 60 रुपये
बैंगन- 30 रुपये
शिमला- 80 रुपये
(दाम रुपये प्रति किलो में हैं)