{"_id":"6035e97d4ba29279be45b849","slug":"todays-active-corona-cases-of-agra-24-feb-2021-one-more-case-of-covid-19-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: एक और संक्रमित मरीज मिला, 15 सक्रिय मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: एक और संक्रमित मरीज मिला, 15 सक्रिय मरीज
Wed, 24 Feb 2021 11:22 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस का एक और मरीज मंगलवार को मिला है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 10,526 पहुंच गई है। इसमें से 10,337 मरीज ठीक हो चुके हैं, 15 मरीजों का अभी उपचार चल रहा है। मरने वालों की संख्या 174 है। डीएम प्रभुनारायण सिंह ने बताया कि मंगलवार तक 5,36,367 लोगों की कोरोना वायरस की जांच हो चुकी है। इससे पहले सोमवार को सोमवार को बच्चे समेत कोरोना वायरस के तीन और मरीज मिले थे। बच्चा 11 साल का था और आवास विकास कॉलोनी में रहता है। दूसरा मरीज ट्रांस यमुना कॉलोनी का रहने वाला है। तीसरा मरीज सेंट्रल जेल कर्मचारी है।
50 साल से अधिक उम्र के लोगों को मार्च से लगेगा टीका
कोरोना वायरस के टीकाकरण का तीसरा चरण मार्च से शुरू होगा। इसमें 50 साल से अधिक उम्र के 7.50 लाख लोगों को टीका लगेगा। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि फरवरी तक पहला और दूसरा चरण संपन्न करा दिया जाएगा, इसमें से बचे हुए लोगों को चरणबद्ध तरीके से आगे टीका लगवाए जाएंगे।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की गोवर्धन दानघाटी मंदिर में पूजा, गोल्फ कार्ट से लगाई परिक्रमा, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
तीसरा चरण मार्च से शुरू होगा, जिसमें 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगेगा। जिले में करीब 50 लाख की आबादी है, जिसमें से 7.50 लाख की उम्र 50 साल से अधिक है। मतदाता सूची और आधार कार्ड संख्या से उम्र का मिलान किया जाएगा।अभी पंजीकरण की व्यवस्था कैसे होगी, इसके बारे में शासन से कोई निर्देश नहीं मिला है। संभावना है कि स्वास्थ्य केंद्रों और सेंटर बनाकर पंजीकरण किया जाएगा। इसमें मतदाता सूची, आधार कार्ड देखकर पंजीकरण करेंगे, जिसे पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
बूथ पर लगवा सकते हैं टीका
कोरोना टीका लगने से बचे हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों को 22 फरवरी को 60 बूथों पर कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे। पोर्टल पर पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मचारी बूथ पर जाकर टीका लगवा सकते हैं, भले ही उनके फोन पर संदेश नहीं आया हो।