{"_id":"60b4f0828ebc3e6686360fee","slug":"todays-active-corona-cases-15-new-cases-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: अब 668 लोगों की जांच में मिल रहा एक संक्रमित, सक्रिय मरीज 300 से कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: अब 668 लोगों की जांच में मिल रहा एक संक्रमित, सक्रिय मरीज 300 से कम
Tue, 01 Jun 2021 12:41 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:41 AM IST
सार
ताजनगरी में कोरोना संक्रमण कम होने से सक्रिय मरीजों की संख्या भी तेजी से घटी है। जिले में अब 296 सक्रिय मरीज रह गए हैं। सोमवार को 60 मरीजों ने कोरोना को मात दी।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस : सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में अब 668 लोगों की जांच में कोरोना से संक्रमित एक मरीज मिल रहा है। सोमवार को 10022 लोगों की जांच में 15 नए मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 60 मरीज ठीक हुए हैं। एक भी नए मरीज की मौत नहीं होने से लोग फिर एक बार चैन की सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरी लहर में रौद्र रूप धारण करने वाले संक्रमण की रफ्तार थम गई है। 30 अप्रैल को 24 घंटे में 893 मरीज मिले थे। इसके बाद मई में नए मरीज मिलना कम हुए। अब स्थिति यह है कि 668 मरीजों की जांच में एक मरीज मिल रहा है।
विज्ञापन
जल्द ये आंकड़ा एक हजार लोगों की जांच में एक मरीज तक पहुंच सकता है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण में कमी से मरीज घट गए हैं। सोमवार को 10022 लोगों की जांच में 15 नए मरीज मिले हैं। जिले में सिर्फ 297 एक्टिव केस बचे हैं।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 60 नए मरीज और ठीक होने से स्वस्थ हुए मरीजों का आंकड़ा 24816 हो गया है। जिले में 9.37 लाख लोगों की जांच में अब तक कुल 25532 मिल चुके हैं। जिनमें 419 मरीजों की मौत हो चुकी है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.20% है।
11,049 को लगी कोरोना वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन सोमवार को जिले में 11,049 लोगों को लगाई गई। कुल 64 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस हफ्ते 18 से 44 वर्ष के लोगों को कोविशील्ड के साथ कोवाक्सिन भी लगाई जा रही है। पांच केंद्रों पर कोवाक्सिन लग रही है।
सोमवार को पत्रकारों के लिए संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल में विशेष बूथ की शुरूआत हुई। इसका उद्घाटन सांसद एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल व योगेंद्र उपाध्याय के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पांडेय ने किया। यहां पहले दिन कुल 50 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) और बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों को आसपास के केंद्रों पर वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि सोमवार को 10,741 को वैक्सीन का पहला और 308 को दूसरा डोज लगाया गया।