फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Today there will be an evening in the name of Lord Shriram in the exhibition pandal

Agra News: हड़ताल हुई खत्म तो पटरी पर लौटी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था

Mon, 20 Mar 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 20 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Today there will be an evening in the name of Lord Shriram in the exhibition pandal
मैनपुरी।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद जिले की विद्युत आपूर्ति पटरी पर लौटने लगी है। सोमवार को बिजलीघरों तथा उपकेंद्रों पर अधिकारी पहुंचे तो चहल पहल दिखी। कार्यालयों में पहुंचे विद्युत अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ बैठक करके व्रिुत आपूर्ति सुचार रखने के लिए रणनीति बनाई। कार्यालयों में पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण भी किया।


विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आव्हान पर विद्युत कर्मचारियों ने 16 मार्च की रात 10 बजे से 72 घंटे के लिए हड़ताल कर दी थी। 19 मार्च को ऊर्जा मंत्री और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद देर शाम हड़ताली कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करकेे काम पर वापस लौटने का निर्णय लिया।
विज्ञापन



सोमवार को विद्युत अधिकारी तथा हड़ताली कर्मचारी अपने कार्यालयों में पहुंचे। अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ बैठक करके विद्युत आपूर्ति सुचार रखने के संबंध में रणनीति बनाई। अधिशासी अभियंताओं सहित उपखंड अधिकारियों ने कार्यालयों में पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका निराकरण किया। कर्मचारियों ने लंबित कार्यों को निपटाया। अधिक बिजली बिल, मीटरों में कमी की उपभोक्ताओं की शिकायतों का अधिकारियों ने निराकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन







पुलिस कर्मी वापस भेजे गए
विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान सभी उप केंद्रों पर सुरक्षा के लिहाज से देा दो पुलिस कर्मी तेनात किए गए थे। हड़ताल की अवधि के दौरान पुलिसकर्मी उप केंद्रों पर ही तैनात रहे। रविवार को कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद उप केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मियों को वापस भेज दिया गया।







त्योहारों को लेकर शुरू हुई कवायद
दो दिन बाद नवरात्र तथा रमजान माह शुरू होने वाला है। देानों त्योहारों पर निर्वाध विद्युत आपूर्ति देने के निर्देश मुख्यमंत्री ने विद्युत अधिकारियों को दिए हैं। नवरात्र और रमजान माह को देखते हुए बिजली विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। फाल्ट होने पर संबंधित इलाके की विद्युत आपूर्ति ज्यादा देर तक बाधित नहीं होने के निर्देश अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप ने एसडीओ, जेई सहित लाइनमैन को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed