{"_id":"609971778ebc3ed9b70a8de7","slug":"today-the-fate-of-16-prime-candidates-will-open-kasganj-news-agr491459699","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खुलेगा 16 प्रधान प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज खुलेगा 16 प्रधान प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। जिला की दो ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए कराए गए चुनाव की मतगणना मंगलवार को होगी। मतगणना के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। मतगणना के साथ ही दोनों पदों के 16 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा भी खुल जाएगा।
कासगंज की रहमतपुर एवं पटियाली की रहटा यूसुफ नगर के प्रत्याशियों की मौत के बाद चुनाव रद कर दिए गए थे। इन दोनों पंचायतों में 9 मई को मतदान कराया गया। रहमतपुर में 4 तथा रहटा यूसुफ नगर में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। इन दोनों पंचायतों के लिए कराए गए चुनाव की मंगलवार को सुबह 8 बजे से शुरू होनेेेे वाली मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रहमतपुर के लिए कासगंज विकास खंड कार्यालय परिसर में तथा रहटा यूसुफ नगर के लिए पटियाली विकास खंड कार्यालय परिसर में व्यवस्था की गई है। दोनों विकास खंडों में एक एक टेबल पर मतगणना होगी। मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इतंजाम किए गए है। मतगणना करने वाले कर्मियों को नियुक्त किया जा चुका है।