फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Today the colleges of Firozabad and Kasganj will be informed about NEP

आज फिरोजाबाद के कॉलेजों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जानकारी दी जाएगी

Thu, 10 Feb 2022 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Today the colleges of Firozabad and Kasganj will be informed about NEP
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के क्रियान्वयन के लिए आगरा व अलीगढ़ मंडल के सभी जिलों में समन्वयक बनाए गए हैं। इनको सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में जानकारी देने और उनकी समस्याओं का समाधान कराने की जिम्मेदारी दी गई है। बैठकों के आयोजन के संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से कार्यक्रम जारी किया गया है। 10 फरवरी को फिरोजाबाद और कासगंज में बैठक होनी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार की ओर से कार्यक्रम जारी किया गया है। 10 को फिरोजाबाद के एमजी बालिका कॉलेज में और कासगंज में शारदा जौहरी गर्ल्स पीजी कॉलेज में बैठक होनी है। 14 फरवरी को अलीगढ़ के डीएस कॉलेज में, मथुरा के बीएसए कॉलेज में, मैनपुरी के चित्रगुप्त कॉलेज में और हाथरस के पीसी बागला कॉलेज में बैठकें आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक बैठकों का कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed