फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Today is the last Monday of Sawan, a coincidence of Pradosh

Agra News: सावन का आखिरी सोमवार आज, बन रहा प्रदोष का संयोग

Sun, 27 Aug 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 27 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Today is the last Monday of Sawan, a coincidence of Pradosh
मैनपुरी। इस बार अधिकमास के चलते सावन 2 महीने का रहा। इस बार सावन में 8 सोमवार हुए। इसमें अभी तक 7 सोमवार निकल चुके हैं। आज अंतिम सोमवार है। सावन का आखिरी सोमवार विशेष प्रदोष व्रत संयोग के साथ आ रहा है।
विज्ञापन

आचार्य रामानंदन बताते हैं कि सावन के अंतिम सोमवार को प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है। इसके अतिरिक्त रवि योग, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है। वहीं, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र भी इस दिन है। रविवार को जिले भर के शिवालयों में तैयारी चलती रहीं। भक्तों ने बाजार से आवश्यक सामग्री की खरीदारी की। वहीं उपवास के लिए फलाहार का सामान खरीदा।
विज्ञापन

आचार्य ने बताया कि योग मध्यरात्रि 02:43 बजे से 29 अगस्त को सुबह 05:57 बजे तक रहेगा। आयुष्मान योग प्रात:काल से लेकर सुबह 09:56 तक, सौभाग्य योग सुबह 09:56 से पूरी रात तक, सर्वार्थ सिद्धि योग मध्यरात्रि 02:43 से 29 अगस्त को सुबह 05:57 तक रहेगा। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र देर रात 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार पर जिले के शिवालयों में जिले के भक्त कांवड़ चढ़ाने का कार्य करेंगे। रविवार को जिले के कई स्थानों से युवा और अन्य भक्त कांवड़ भरने के लिए फर्रुखाबाद और श्रृंगीरामपुर के लिए रवाना हो गए। ये भक्त रविवार की रात फर्रुखाबाद और श्रृंगीरामपुर से कांवड़ भरकर सोमवार को जिले के शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करेंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए रात में भी जिले के फर्रुखाबाद और श्रृंगीरामपुर से आने वाले मार्ग पर पुलिस भ्रमण करती रहेगी।

शहर के प्रमुख श्री भीमसेन महाराज मंदिर, चांदेश्वर धाम आदि पर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। रविवार की रात 12 से लेकर सोमवार रात 12 बजे तक इन मार्गों पर बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे। एसपी विनोद कुमार ने सावन के अंतिम सोमवार पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed