फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   today good weather in Agra for tourist

देखना है ताज तो फेवरेट मौसम है आज

Wed, 07 Jun 2017 01:58 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
टीम डिजिटल आगरा Updated Wed, 07 Jun 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
today good weather in Agra for tourist
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बीते तीन दिन से पड़ रही गर्मी और तेज लू का असर बुधवार को सुबह से खत्म सा दिख रहा है। सुबह ठंडी हवाओं ने जहां मौसम सुहाना कर दिया वहीं धूप भी बीते दिनों के मुकाबले हल्की है। ऐसे में अगर ताजमहल या कहीं और घूमने की ख्वाहिश रखते हैं तो गर्मी में इससे फेवरेट मौसम नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन


सैलानियों के लिए आगरा में बुधवार का दिन बड़ी राहत देने वाला है। सुबह ठंडी हवाओं ने यहां का तापमान करीब 32 डिग्री कर दिया तो बीते दिनों करीब 40 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं आज दोपहर में भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक जाने की ही बात कही है। बीते दिनों ये 45 डिग्री रहा। 
विज्ञापन


वहीं हवा में भी सुबह से ठंडक है और बारिश के भी आसार लग रहे हैं। हालांकि थोड़ी उमस है लेकिन जब तक हवा का असर है उमस महसूस नहीं होगी। अगर बारिश ‌ हो जाए तो फिर पर्यटकों की पौ बारह है। ऐसे में आज आगरा में रूके लोगों और आगरा वासियों के लिए घूमने का मौका अच्छा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजमहल, लालकिला, फतेहपुरसीकरी एत्माद्दौला जाकर पर्यटक अपना दिन बिता सकते हैं। हालांकि एमजी रोड पर सांसद रामशंकर कठेरिया के स्वागत के चलते परेशानी हो सकती है लेकिन किसी अन्य रास्ते का प्रयोग कर घूमने जाने का गर्मी में भी आज बढ़िया मौका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed