{"_id":"60bb2c4a8ebc3e7fed10ae49","slug":"today-corona-active-cases-agra-one-death-and-44-new-cases-of-covid-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: फिर से तेजी से बढ़ने लगा संक्रमण, 24 घंटे में 44 नए मरीज, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: फिर से तेजी से बढ़ने लगा संक्रमण, 24 घंटे में 44 नए मरीज, एक की मौत
Sun, 06 Jun 2021 08:36 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 06 Jun 2021 08:36 AM IST
सार
आगरा में कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद लापरवाही बढ़ी है। इसके कारण फिर से संक्रमण बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में 44 नए मरीज मिले हैं। एक और मरीज की मौत से मृतकों की संख्या 425 हो गई है।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस : सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एक जून से मिली छूट के बाद पहली बार सोमवार को 9457 सैम्पल की जांच में 44 नए संक्रमित मिले हैं। चार दिन से रोज एक मरीज दम तोड़ रहा है। अब तक 25671 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 256 एक्टिव केस हैं। शनिवार के 19 नए समेत कुल 24990 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 425 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में शनिवार तक 9.82 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
अब तक 5.31 लाख लोगों का टीकाकरण
कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की दर अधिक होने से टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है। 18 से 44 साल उम्र के लोगों ने जबरदस्त उत्साह है। महज 25 दिन में जिले के 1.83 लाख युवा टीका लगवा चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि अब तक कुल 5,31,814 लोगों को टीका लग चुका है। इनमें 4,44,094 को पहली और 87,720 को दूसरी डोज लगी है।
विज्ञापन
टीका लगवाने में युवाओं की संख्या अधिक है। 10 मई से 18 से 44 साल की उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ। युवाओं में उत्साह ऐसा है कि एक ही दिन में सभी स्लॉट बुक हो गए। इन 25 दिन में 1,83,010 युवा टीका लगवा चुके हैं। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों की बात करें तो 3,48,804 का टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
सीरो सर्वे: दो दिन में 480 लोगों के रक्त के नमूने लिए
सीरो सर्वे के दूसरे दिन भी 240 लोगों के रक्त के नमूने जुटाए हैं। इन्हें एंटीबॉडी की जांच करने के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है। दो दिन में 10 टीमों ने 31 बूथों से 480 लोगों के नमूने लिए हैं। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि रविवार को सीरो सर्वे का अंतिम दिन होगा। इन तीन दिनों में पांच साल से अधिक उम्र के 720 लोगों के रक्त नमूने लेकर कोरोना वायरस की एंटीबॉडी जांची जाएगी।
सीरो सर्वे के दूसरे दिन भी 240 लोगों के रक्त के नमूने जुटाए हैं। इन्हें एंटीबॉडी की जांच करने के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है। दो दिन में 10 टीमों ने 31 बूथों से 480 लोगों के नमूने लिए हैं। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि रविवार को सीरो सर्वे का अंतिम दिन होगा। इन तीन दिनों में पांच साल से अधिक उम्र के 720 लोगों के रक्त नमूने लेकर कोरोना वायरस की एंटीबॉडी जांची जाएगी।