फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Today Corona Active Cases Agra: 752 Covid Positive Case Today

आगरा में कोरोना: पहली बार सबसे ज्यादा 752 नए संक्रमित मिले, सक्रिय मरीज 3200 के पार

Sat, 15 Jan 2022 12:12 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 15 Jan 2022 12:12 AM IST
सार

आगरा में कोरोना वायरस की तीसरी लहर तेज होती जा रही है। पिछले तीन दिनों से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को 752 नए कोरोना के मामले सामने आए।

विज्ञापन
Today Corona Active Cases Agra: 752 Covid Positive Case Today
कोरोना वासरस: टेस्ट सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस की तीसरी लहर में शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 752 संक्रमित मिले हैं। अब सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 3,203 हो गया है। लगातार नए मरीज बढ़ने से संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर घट गई है। हर आठवें नमूने की जांच में एक व्यक्ति संक्रमित मिल रहा है। बीते तीन दिनों में 2,049 मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 6,035 लोगों की जांच में 752 नए मरीज मिले हैं। सक्रिय मरीज 3,203 हैं। अब तक कुल 29,347 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 458 की मौत हो चुकी है जबकि 25,685 ठीक हो चुके हैं। 
विज्ञापन

10 दिन में 10.27 फीसद घटी स्वास्थ्य दर
एक तरफ संक्रमित बढ़ रहे हैं दूसरी तरफ मरीज ठीक नहीं हो रहे। बीते चार दिनों से कोई भी मरीज डिस्चार्ज नहीं हुआ। चार जनवरी को मरीजों के ठीक होने की दर 97.79 फीसदी थी जो शुक्रवार को 87.52 फीसदी रह गई। बीते दस दिनों में स्वास्थ्य दर में 10.27 फीसदी की गिरावट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि लोग कोविड व्यवहार का पालन करें। मास्क लगाएं। बेवजह घर से बाहर न जाएं। सार्वजनिक  स्थलों पर जाने से बचें। जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है वो टीका जरूर लगवा लें।

51 माध्यमिक विद्यालयों में किशोरों को लगेगा टीका 
जिले में 15 से 18 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण की धीमी रफ्तार को देखते हुए मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में शनिवार को 51 माध्यमिक विद्यालयों में शिविर लगाकर टीकाकरण होगा। 

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को विद्यालयों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। विशेष अभियान में सभी प्रधानाचार्य सुबह नौ बजे से स्टाफ के साथ उपस्थिति रहेंगे। कक्षाध्यापक विद्यार्थियों से संपर्क करेंगे उन्हें टीकाकरण कराने के लिए बुलाएंगे। 

जिन किशोरों का जन्म 31 दिसंबर 2007 या इससे पहले हुआ है, वह टीकाकरण कराने के लिए पात्र होंगे। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम में बनाया गया है। सह जिला विद्यालय निरीक्षक सुभाष बाबू इसके नोडल अधिकारी हैं। 

उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं, साधना यादव सह नोडल अधिकारी हैं। इसके अलावा तीन सहायक लगाए गए हैं, इसमें अजय चौधरी, मदन, पुनीत हैं। वहीं, टीकाकरण केंद्रों के निरीक्षण के लिए सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक, बीएसए व खंड शिक्षा अधिकारियों के अलावा राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed