फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   To provide cashless treatment, the government sought the data of ASHA workers

आशा बहुओं को मिलेगा कैशलेस इलाज का तोहफा

Sun, 05 Jun 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
To provide cashless treatment, the government sought the data of ASHA workers
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों को घर-घर पहुंचाने में सहयोग करने वाली आशा कार्यकर्ताओं एवं संगिनियों को भी पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा देने की तैयारी की जा रही है। इसी के तहत जिले से भी शासन ने डाटा मांगा है। जिले की 1250 आशा कार्यकर्ताओं और 52 आशा संगिनी को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शासन से गरीबों को पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज कराने के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत चयनित परिवार के प्रत्येक सदस्य को पांच लाख रुपये तक के इलाज की व्यवस्था है। शासन ने अंत्योदय कार्डधारकों एवं श्रमिकों को भी इस योजना से जोड़ दिया है। अब आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा संगिनियों को इस योजना से जोड़ने की तैयारी है।
विज्ञापन

शासन से इसके लिए डाटा तैयार कराया जा रहा है। जिले में 1250 आशा कार्यकर्ता और 52 आशा संगिनी कार्यरत हैं। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आशा बहुओं एवं आशा संगिनियों को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज देने की सुविधा देने की तैयारी शासन स्तर से की जा रही है। शासन से इनका पूरा डाटा मांगा गया है। इसके लिए विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed