फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   To do big things is also a disease

बड़ी-बड़ी बातें करना भी है बीमारी

Tue, 24 May 2022 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
To do big things is also a disease
आगरा। बड़ी-बड़ी बातें करना, न होते हुए भी खुद को अमीर समझना, अपनों से ही जान का खतरा समझ अजीब व्यवहार करने लगना। ये भी बीमारी के लक्षण हैं। इसे सिजोफ्रेनिया कहा जाता है। कुल मानसिक रोगियों में सात फीसदी में ये परेशानी मिल रही है।
विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य संस्थान चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. दिनेश राठौर ने बताया कि हर साल 24 मई को विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस मनाया जाता है। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान की ओपीडी में रोजाना 230 मरीज आ रहे हैं। इसमें सिजोफ्रेनिया के करीब सात फीसदी मरीज हैं। इनकी उम्र 20 साल से अधिक की है। इस बीमारी में मरीज वास्तविक दुनिया से अलग काल्पनिक जीवन जीने लगता है। भ्रम में रहते हैं। खुद को ताकतवर, अमीर तो कभी बड़ी-बड़ी बातें करने लगते हैं। हालत गंभीर होने पर ये अपनों से खुद को जान का खतरा महसूस करने लगते हैं। ऐसी स्थिति पर मरीज को चिकित्सक को दिखाना जरूरी है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. यूसी गर्ग का कहना है कि शुरुआत में सिजोफ्रेनिया के मरीजों के लिए ही मानसिक रोग के अस्पताल खोले गए थे। ऐसे ही मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जाता था। इसके बाद अन्य मानसिक बीमारियां भी लोगों में पनपने लगी, जिससे मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। सिजोफ्रेनिया बीमारी के जेनेटिक और अज्ञात कारण हैं। व्यक्ति में लक्षण दिखने पर उसका मानसिक रोग विशेषज्ञ से उपचार करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed