फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   TN Agarwal became the president of Agra Chamber of Commerce for the third time.

Agra News: टीएन अग्रवाल तीसरी बार बने आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष

Tue, 10 Mar 2026 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
TN Agarwal became the president of Agra Chamber of Commerce for the third time.
आगरा। रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार को आगरा व्यापार मंडल का त्रिवार्षिक चुनाव एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से टीएन अग्रवाल को तीसरी बार अध्यक्ष और अशोक मंगनानी को दूसरी बार महामंत्री चुना गया। व्यापारियों ने एक-दूसरे को चंदन का टीका लगाकर और पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं। होली मिलन समारोह में शहर की विभिन्न व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल हुए। कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने पिछले तीन वर्षों की आय-व्यय का विवरण पेश किया। चुनाव अधिकारी भगवान दास बंसल और विष्णु दयाल बंसल ने नए अध्यक्ष व महामंत्री की घोषणा की। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। बैठक में जय पुरसनानी, महावीर मंगल, राजीव गुप्ता, जयप्रकाश अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राकेश बंसल, राजेश सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed