फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tirthnagari movement - National youth power gave edge to the movement, filled the voice

तीर्थनगरी आंदोलन- राष्ट्रीय युवा शक्ति ने आंदोलन को दी धार, भरी हुंकार

Mon, 27 Sep 2021 10:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Tirthnagari movement - National youth power gave edge to the movement, filled the voice
कासगंज में राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रदीप रघुनंदन तीर्थनगरी की मांग को लेकर भाजपा ब्रज क्षेत्र ? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। तीर्थनगरी सोरों को आधिकारिक रूप से तीर्थस्थल का दर्जा दिए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। राष्ट्रीय युवा शक्ति ने आंदोलन तेज कर दिया है। तीर्थनगरी के हक में हुंकार भरते हुए युवा शक्ति प्रमुख ने भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष को ज्ञापन सौंप मांग उठाई है। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने आंदोलनकारियों को भरोसा दिया है।
विज्ञापन

भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी को राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रमुख एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप रघुनंदन के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि लाखों श्रद्धालु प्रतिवर्ष यहां आते हैं। वेद और पुराणों में तीर्थनगरी के आध्यात्मिक महत्व का वर्णन है। पिछले लंबे समय से यहां लोग तीर्थस्थल घोषित करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

कई बार सरकार द्वारा इसे तीर्थस्थल बनाने की औपचारिकता भी की गई, लेकिन धरातल पर यह मांग पूरी नहीं हो पाई। जिससे लोगों में आक्रोश बना हुआ है। प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि वे तीर्थनगरी सोरों को तीर्थस्थल घोषित कराने की मांग को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया कि वे इस मांग को सशक्त रूप से सरकार के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से भी वार्ता की है और उसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, डा. बीडी राना, शरद गुप्ता, जय सिंह वर्मा, डा. मनोज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed