फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Timings of Holi special trains changed take note

यूपी: होली पर घर जाने की है तैयारी तो ये खबर आपके लिए है...होली स्पेशल ट्रेनों का बदला गया समय; नोट कर लें

Fri, 15 Mar 2024 02:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Mar 2024 02:44 PM IST
सार

होली स्पेशल ट्रेनों का समय बदला गया है। नये समय के अनुसार  पुरी-निजामुद्दीन एक्सप्रेस आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर दिन में 1 बजे पहुंचेगी और 1:05 पर प्रस्थान करेगी।
 

विज्ञापन
Timings of Holi special trains changed take note
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में रेलवे ने 08475/08476 पुरी-निजामुद्दीन-पुरी और 08571/08572 विशाखापत्तनम-निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का समय बदल दिया है। पुरी-निजामुद्दीन स्पेशल एक्सप्रेस पुरी से 22, 29 मार्च व 2 अप्रैल को चलेगी। जबकि निजामुद्दीन से 23, 30 मार्च और 2 अप्रैल को चलेगी। पुरी-निजामुद्दीन एक्सप्रेस आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर दिन में 1 बजे पहुंचेगी और 1:05 पर प्रस्थान करेगी। निजामुद्दीन-पुरी एक्सप्रेस रात को 3:03 बजे पहुंचेगी और 3:05 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


विशाखापत्तनम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस विशाखापत्तनम से 23 व 30 मार्च को चलेगी। जबकि निजामुद्दीन से 24 व 31 मार्च को चलेगी। विशाखापत्तनम से चलने वाली ट्रेन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2:30 बजे पहुंचेगी व 2:35 पर प्रस्थान करेगी। निजामुद्दीन से चलने वाली ट्रेन रात में 3:30 बजे पहुंचेगी व 3:30 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


तीन ट्रेनों का रूरा स्टेशन पर ठहराव
कोटा-पटना एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनों का प्रयोग के तौर पर रूरा स्टेशन पर ठहराव होगा। 15 मार्च को कोटा से चलने वाली ट्रेन संख्या 13239 कोटा-पटना एक्सप्रेस का 16 मार्च को और 16 मार्च को कोटा से चलनी वाली ट्रेन संख्या 13240 का 17 मार्च को रूरा स्टेशन पर ठहराव होगा। इस तरह संबलपुर-जम्मुतवी एक्सप्रेस की अप व डाउन दोनों ट्रेनों का 15 मार्च को रूरा में ठहराव होगा। ट्रेन संख्या 18101 टाटा नगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 16 मार्च को और ट्रेन संख्या 18102 जम्मूतवी-टाटा नगर एक्सप्रेस का 17 मार्च को ठहराव होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed