{"_id":"59e49a1e4f1c1b71548b7960","slug":"timings-for-banke-bihari-temple-is-this-now","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" बांकेबिहारी मंदिरः अब इस समय दर्शन देंगे ठाकुरजी, भोग-आरती का भी समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी मंदिरः अब इस समय दर्शन देंगे ठाकुरजी, भोग-आरती का भी समय बदला
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व विख्यात ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में 21 अक्तूबर से दर्शन का समय बदल जाएगा। परंपरानुसार हर साल यह बदलाव किया जाता है। अब मंदिर के पट सुबह कुछ देर से खुलेंगे और शाम को जल्दी बंद हो जाएंगे।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर कमेटी के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि हर वर्ष दीपावली के बाद भाई दूज से ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन के समय में बदलाव हो जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ही इस बार भी मंदिर के दर्शन के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। 21 अक्तूबर से यह लागू होगा।
उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर को भाई दूज के दिन ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पट सुबह 8.45 बजे खुलेंगे। 8.55 पर श्रृंगार आरती के दर्शन होंगे। दोपहर 12 बजे ठाकुरजी का राजभोग आएगा। 12.30 पर फिर से ठाकुरजी के पट खुलेंगे।

इसके बाद दोपहर 12.55 बजे भक्तों को राजभोग आरती के दर्शन सुलभ होंगे। इसके बाद शाम को 4.30 बजे से पुन: ठाकुरजी के दर्शन खुलेंगे। 7.30 बजे शयन भोग आएगा। इसके बाद 8 बजे से ठाकुरजी भक्तों को दर्शन देंगे। 8.25 बजे शयन भोग आरती के दर्शन होंगे।