{"_id":"6163dd588ebc3e62511053cf","slug":"timing-change-for-less-students-in-secondary-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: माध्यमिक विद्यालय खुलने का नियम बदला, अब ऐसे भी चलाए जा सकेंगे स्कूल, अपर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: माध्यमिक विद्यालय खुलने का नियम बदला, अब ऐसे भी चलाए जा सकेंगे स्कूल, अपर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
Mon, 11 Oct 2021 12:14 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:14 PM IST
सार
अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने निर्देश दिए हैं कि कम छात्र संख्या वाले स्कूल एक पाली में चलाए जा सकते हैं। वहीं अधिक छात्र संख्या वाले माध्यमिक विद्यालय को दो पाली में ही संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक विद्यालयों के संचालन के संबंध में अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को एक पाली में और अधिक संख्या वाले विद्यालयों को दो पाली में संचालित किया जा सकता है। कोरोना महामारी को देखते हुए विद्यालयों में सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
अभी तक दो पालियों में चल रहे थे स्कूल
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि अभी तक कक्षा नौ से 12 तक के माध्यमिक विद्यालयों को दो पाली में सुबह 08:00 से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 12:30 से शाम 04:30 बजे तक खोले जाने के निर्देश शासन स्तर से दिए गए थे। अब कोरोना संक्रमण दर नियंत्रित होने से छात्रहित में शासन स्तर से निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी बोर्ड के कक्षा नौ से 12 तक के माध्यमिक विद्यालयों को स्थानीय परिस्थितियों, विद्यालय भवन, शिक्षण कक्षों के आकार और उपलब्ध संसाधनों का आंकलन करते हुए विद्यालयवार योजना बनाकर पठन-पाठन के लिए खोला जाना है।
विज्ञापन
एक ही पाल में हो सकेंगे संचालित
जिन विद्यालयों में छात्र संख्या कम है और विद्यार्थियों को सामाजिक दूरी का पालन कराया जा सकता है, उसे एक पाली में सुबह 09:00 से दोपहर 03:00 बजे तक संचालित किया जाना है। जिसमें संख्या अधिक है, उनमें कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराना संभव नहीं है, इसमें यथावत दो पाली में कक्षाओं का संचालन करना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस: आगरा के आंगन में सुहाने लगी ‘नन्ही चिरैया’ की चहचहाहट, बेटियों की जन्म दर बढ़ी
फिरोजाबाद में जान ले रहा बुखार: 48 घंटे में दो सगे भाइयों सहित तीन बच्चों ने तोड़ा दम, गांव में भय का माहौल