फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   till 10th January 12th class and till 14th January class 8th schools will remain closed Due to winter in Agra

Agra News: सर्दी के चलते स्कूल कॉलेज बंद, 10 जनवरी तक 12वीं तो 14 जनवरी तक 8वीं के स्कूल रहेंगे बंद

Sun, 08 Jan 2023 08:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Jan 2023 08:46 PM IST
सार

आगरा में ठंड को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। कक्षा 9-12वीं तक के स्कूल 10 जनवरी तो 8वीं तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। हालांकि जिन स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं, उनमें कोई बदलाव नहीं होगा। परीक्षाएं अपने समय पर होंगी। 

विज्ञापन
till 10th January 12th class and till 14th January class 8th schools will remain closed Due to winter in Agra
प्राथमिक स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शीतलहर को देखते हुए आगरा में स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए। रविवार को डीएम नवनीत सिंह चहल ने आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक सभी स्कूल व कॉलेज भी 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार के अनुसार जिन स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं हैं, वह यथावत रहेंगी। प्रयोगात्मक परीक्षा के दिनों में स्कूल व कॉलेज बंद नहीं रहेंगे। बाकी स्कूल व कॉलेज में 10 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।

विज्ञापन


इसके साथ ही कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। रविवार को डीएम ने शीतलहर और घना कोहरा के कारण स्कूलों में कक्षाएं नहीं लगाने के आदेश दिए हैं। कस्तूरबा गांधी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र भी इस अवधि में बंद रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बर्फीली हवाओं के चलते अत्याधिक ठंड के कारण प्रशासन ने रविवार को फिर नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। सरकारी के अलावा सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी प्रकार के बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूलों में सोमवार से आदेश लागू होगा। लखनऊ सहित विभिन्न जिलों में पूर्व में ही 14 जनवरी तक स्कूल बंदी के आदेश जारी हो चुके थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि बंदी के दिनों में बच्चों को स्कूल बुलाने वाले स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed