{"_id":"5e0f5a578ebc3e878f25cae4","slug":"tight-security-on-friday-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शांति से गुजरा शुक्रवार, संवेदनशील इलाकों में तैनात रहा फोर्स, अधिकारी करते रहे भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति से गुजरा शुक्रवार, संवेदनशील इलाकों में तैनात रहा फोर्स, अधिकारी करते रहे भ्रमण
Fri, 03 Jan 2020 08:45 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 03 Jan 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
फोर्स के साथ पैदल मार्च करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
नए साल का पहला जुमा था। एक बार फिर पुलिस अलर्ट पर थी। शहर के संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात था तो अधिकारी भ्रमण कर रहे थे। जुमे की नमाज में भी लोगों ने अमन की दुआ की। यही वजह रही कि शुक्रवार शांति से गुजर गया।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर 2019 को फिरोजाबाद में उपद्रव हुआ था। इसके अलावा भी कई जिलों में बवाल हुए थे। इसके बाद से ही ताजनगरी में भी जुमे पर सतर्कता बरती जा रही है।
शुक्रवार को शहर के 108 स्थानों पर पुलिस फोर्स लगाई गई। संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई। आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
मंटोला, न्यू आगरा के करबला, जगदीशपुरा के सराय बोदला, लोहामंडी, सदर के शहीद नगर, ताजगंज के तेलीपाड़ा, पक्की सराय में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रही।

Trending Videos
राहुल नगर में विवाद की सूचना पर दौड़ी फोर्स
बोदला स्थित राहुल नगर में शुक्रवार को नमाज से पहले विवाद की सूचना पर फोर्स दौड़ पड़ी। मगर, मामला दो लोगों में विवाद का निकला। पुलिस ने मामला शांत करा दिया।
पुलिस ने बताया कि तीन महीने पहले एक युवक को छेड़छाड़ के मामले में जेल भेजा गया था। युवक जमानत पर बाहर आ गया है। वह परिवार के लोगों के साथ नमाज के लिए जा रहा था।
वो मुकदमे के वादी के घर के सामने से निकल रहा था। इसी दौरान उसका वादी पक्ष से विवाद हो गया। युवक की मां ने पुलिस को सूचना दे दी। बताया कि उसके बेटे को नमाज पढ़ने जाने से रोका जा रहा है। इस पर पुलिस पहुंच गई।
मगर, मामला आपसी विवाद का निकला। पुलिस ने दोनों को समझाकर शांत कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोपी के वादी पक्ष के घर के सामने से निकलने पर मामूली विवाद हुआ था।