फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tight security in barsana nandgaon during lathmar holi 2019

मथुरा: लठामार होली के लिए तैयार हुआ मजबूत सुरक्षा घेरा, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

Sun, 10 Mar 2019 10:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Mar 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
tight security in barsana nandgaon during lathmar holi 2019
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बरसाना और नंदगांव में लठामार होली के लिए मजबूत सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। सेक्टर और जोन बनाकर अफसरों की ड्यूटी लगा दी गई है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। एसएसपी ने शनिवार को बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

  
एसएसपी सत्यार्थ अनुरुद्ध पंकज ने कई विभागों के अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ नगर पंचायत के हाल में बैठक ली। होली उत्सव को सफलतापूर्ण संपन्न कराने पर मंथन किया। इसके लिए एक कंट्रोल रूम नंबर 9454457987 भी दिया गया है। इस नंबर पर किसी भी समस्या की शिकायत की जा सकती है। लठामार होली वाले दिन बड़े वाहनों को शहर में नहीं आने दिया जाएगा। 
विज्ञापन


जर्जर इमारतों पर नहीं चढ़ने दिए जाएंगे लोग

लठामार होली के दौरान मेला क्षेत्र में जर्जर इमारतों पर किसी भी श्रद्धालु को नहीं चढ़ने दिया जाएगा। ऐसे सभी मकान स्वामियों को नोटिस भेज दिए गए हैं। एसएसपी सत्यार्थ अनुरुद्ध पंकज ने अधीनस्थों को मेला क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले दस प्रमुख स्थानों पर दस बड़े कैमरे लगाने के आदेश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदगांव में 16 मार्च को आयोजित होने वाली लठामार होली के दौरान नंदबाबा मंदिर की सीढ़ियों पर रंग और गुलाल चलाने से जो फिसलन हो जाती है इससे हादसा होने की संभावना रहती है। नंदगांव से आए गोस्वामियों ने बैठक में एसएसपी को अवगत कराया। जिस पर एसएसपी सत्यार्थ अनुरुद्ध पंकज ने सीढ़ियों पर रंग गुलाल चलाने वाले युवकों रोक लगाने के आदेश दिए।

बरसाना की दीवारों पर दिखेगी लठामार होली

tight security in barsana nandgaon during lathmar holi 2019
बरसाना में लठामार होली से संबंधित चित्र बनाता कलाकार - फोटो : अमर उजाला
इस बार बरसाना की दीवारों पर लठामार होली की झांकियां नजर आएंगी। भगवान कृष्ण से जुड़ी होली लीलाओं को दीवारों पर उकेरा जा रहा है। नगर पंचायत बरसाना द्वारा राया के एक पेंटर को बरसाना में राधा-कृष्ण से जुड़ी होली के चित्रों के छवि चित्र बनाने के लिए चुना है। इसके अलावा नगर में स्वच्छता अभियान से जुड़े चित्र और स्लोगन भी लिखे जा रहे हैं। 

होली लीला से जुड़े छवि चित्र श्रद्धालुओं को भी आकर्षित कर रहे हैं। नगर पंचायत कार्यालय, बस स्टैंड, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस आदि क्षेत्रों में करीब सौ चित्र बनाए गए हैं। रंगीली चौक, मंदिर मार्ग, भूमिया गली आदि में लठामार होली से जुड़े चित्र बनाए गए हैं। बाकी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के चित्रों को बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed