Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tight security arrangements for Kanwar Yatra drones will be used for monitoring

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस

Sat, 12 Jul 2025 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Jul 2025 09:16 AM IST
सार

कांवड़ यात्रा मार्ग की ड्रोन से निगरानी होगी। सुरक्षा को लेकर कोई चूक न हो, इसलिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। 
 

विज्ञापन
Tight security arrangements for Kanwar Yatra drones will be used for monitoring
agra police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सावन में कांवड़ यात्रा मार्ग पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। मार्ग पर जगह-जगह थाना पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस रहेगी। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। जिलों की सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। ढाबों और दुकानों का सत्यापन होगा। दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की रेट लिस्ट भी लगानी होगी। शुक्रवार को आगरा और अलीगढ़ रेंज के अधिकारियों के साथ पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग की। इसमें सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया गया।
विज्ञापन


कान्फ्रेंस में पुलिस आयुक्त ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग की मैपिंग कर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। हर जिले में मार्ग को जोन, सेक्टर में बांटा गया है। इन पर सीओ स्तर के अधिकारी रहेंगे। संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। इन पर पुलिस बल रहेगा। पुलिस के साथ मेडिकल टीम रहेगी। दूसरे राज्य की सीमा से लगने वाले जिलों में बैरिकेडिंग की जाएगी। भीड़ वाले स्थान पर ड्रोन कैमरों से नजर रखेंगे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए साइबर सेल को लगाया गया है। पुलिसकर्मी कांवड़ियों का सहयोग करेंगे। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष रूप से पुलिस बल रहेगा। मार्ग पर बिजली के तारों की टेपिंग की गई है। डाक कांवड़ श्रेणी के कांवड़ियों के लिए अलग से यातायात व्यवस्था रहेगी। इस दाैरान भंडारा आदि लगाने वालों से भी पुलिस ने की बात की है। होटल-ढाबों पर रेट लिस्ट लगानी होगी। महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed