फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tight security ahead krishna janmashtami 2018 in mathura

कृष्ण जन्माष्टमी 2018: तीन हजार जवानों के हाथ सुरक्षा की कमान, जन्मस्थान पर कड़ी निगरानी

Sun, 02 Sep 2018 08:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 02 Sep 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
tight security ahead krishna janmashtami 2018 in mathura
जन्मस्थान के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर तीन हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और महानगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी सुरक्षा में मुस्तैद दिखेंगे, जबकि सादे कपड़ों में जवान संदिग्धों पर नजरें रखेंगे। रविवार की शाम से पुलिसकर्मी अपने-अपने मोर्चों पर अलर्ट हो जाएंगे।

विज्ञापन

      
तीन सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जन्मोत्सव में दूर-दराज से भक्तगण अपने आराध्य के दर्शनार्थ आएंगे। भक्तों को आसानी से दर्शन हो सके, इसके लिए तीन जोन और 16 सेक्टरों में सुरक्षा बांटी गई है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के चहुंओर का सुरक्षा पहरा कड़ा होगा। 
विज्ञापन

     
रविवार की दोपहर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ब्रीफिंग के बाद जवान मोर्चा संभाल लेंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गोविंदनगर गेट से भक्तों को प्रवेश मिल सकेगा, जबकि मुख्यद्वार से कृष्णभक्त बाहर आ सकेंगे। वीआईपी आवासीय गेट से प्रवेश कर सकेंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

16 वाच टावरों पर जवान रखेंगे दूरबीनों से नजरें

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के चहुंओर बनाए गए 16 वाच टावरों पर सुरक्षा जवान हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। दूरबीन से लैस कृष्णभक्तों के बीच चल रहे संदिग्धों
पर पैनी नजर रखी जाएगी। वायरलेस सेटों से लैस जवान तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे। जन्मस्थान के कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों पर मंदिर
में प्रवेश से लेकर निकल रहे भक्तों पर भी कड़ी नजरें होंगी।   
   
यह रहेगी सुरक्षा

एएसपी-पांच, सीओ-18, इंस्पेक्टर-35, एसआई-200, मुख्य आरक्षी-170, सिपाही-1370, महिला इंस्पेक्टर-पांच, महिला एसआई-25, आठ कंपनी पीएसी,
दो कंपनी आरएएफ, एलआईयू-50। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद नजर आएंगे। कृष्णभक्तों को आसानी से दर्शन हो सकेंगे।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed