फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tiger Shroff fans escaped from teenage child shelter house

अभिनेता टाइगर श्राफ की दीवानगी में दिल्ली के आश्रय गृह से भागे किशोर

Wed, 26 Sep 2018 09:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 26 Sep 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff fans escaped from teenage child shelter house
टाइगर श्राफ की दीवानगी। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में नई दिल्ली के आश्रय गृह में रहने वाले दो किशोर बालीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ के डांस के इतने दीवाने हुए कि वह आश्रय गृह से भाग निकले। ट्रेन से मुंबई जाने की फिराक में निकले थे मगर आगरा कैंट स्टेशन को आने वाली ट्रेन में सवार हो गए। यहां रेलवे चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने उनकी काउंसलिंग की। इसके बाद उन्हें आश्रय गृह भेज दिया। 

विज्ञापन


अलीपुर स्थित आश्रय गृह आशियाना में रहने वाले 14 व 15 साल के दो किशोर बुधवार की सुबह रेलवे चाइल्ड लाइन के कोआर्डिनेटर नरेंद्र परिहार को मिले। उन्होंने बच्चों से पूछताछ की तो वह बताने लगे कि उन्हें टाइगर श्राफ से मिलने जाना है। उसका डांस उन्हें बेहद पसंद है। वह उससे मिलना चाहते हैं।
विज्ञापन


वह आश्रय गृह से स्कूल जाने को निकले थे मगर रास्ते से भागकर ट्रेन में सवार हो गए। उन्हें नहीं पता था कि यह ट्रेन आगरा जाएगी। इस पर चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने दोनों बच्चों की काउंसलिंग की। इस पर वह दोनों आश्रय गृह लौटने को राजी हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को दिल्ली से आई आश्रय गृह की टीम उन्हें अपने साथ ले गई। इसी तरह स्टेशन पर अलीगढ़ के गांव भरतपुर का रहने वाला एक किशोर भी पिता की डांट से नाराज होकर घर से भाग आया था। 

23 सितंबर को छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले का किशोर भी ट्रेन से काम की तलाश में जमशेदपुर की जगह आगरा आ गया था। अलीगढ़ के किशोर को भी उसकी मां के सुपुर्द किया गया है। छत्तीसगढ़ का किशोर अभी चाइल्ड लाइन के पास है।

एक साल में 120 बच्चों को घर पहुंचाया

रेलवे चाइल्ड लाइन की स्थापना 15 जनवरी 2018 को हुई थी। इसके बाद से ही ट्रेनों से भागकर आने वाले बच्चों को उनके परिवार से मिलाने का काम रेलवे चाइल्ड लाइन के सदस्य कर रहे हैं। इस कार्य में वह जीआरपी और आरपीएफ की मदद लेते हैं। कोआर्डिनेटर नरेंद्र परिहार का कहना है कि एक साल पूरा नहीं हुआ है, लेकिन अभी तक 125 में से 120 बच्चों को उनके घरों तक पहुंचाया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed