{"_id":"5e0ed5f28ebc3e88053796f6","slug":"ticket-window-employee-and-tourist-guide-dispute-at-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के टिकट विंडो पर एएसआई कर्मचारी ने गाइड को पीटा, घटना से विदेशी पर्यटक सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के टिकट विंडो पर एएसआई कर्मचारी ने गाइड को पीटा, घटना से विदेशी पर्यटक सहमे
Fri, 03 Jan 2020 11:19 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल के पश्चिमी गेट की ई टिकट विंडो पर बकाया पैसा लौटाने को लेकर एएसआई कर्मचारी और गाइड भिड़ गए। गाइड का आरोप है कि कर्मचारी ने उसके साथ मारपीट की। इससे उसके साथ आए पर्यटक दहशत में आ गए। गाइड ने थाना ताजगंज में तहरीर दी है। वहीं घटना की शिकायत के बाद आरोपी कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
यूपी टूरिज्म के गाइड अमजद अली ने बताया कि वो दोपहर करीब एक बजे तीन अमेरिकन पर्यटकों लेकर आए थे। पश्चिमी गेट की टिकट विंडो से तीन टिकट लिए। चार हजार रुपये दिए। बकाया पैसे लेना भूल गए। पांच मिनट बाद वह लौटकर खिड़की पर आए और बकाया पैसे वापस करने को कहा।
आरोप है कि इस पर विंडो पर तैनात एएसआई कर्मचारी ने उनके साथ मारपीट की। गाली गलौज भी की। इससे हंगामा हो गया। साथ आए पर्यटक भी बुरी तरह सहम गए। लाइसेंस भी गिर गया। गाइड ने थाना ताजगंज में कर्मचारी के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में ताज के सीए अंकित नामदेव ने कहा है कि मामले में कर्मचारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

नए साल में पर्यटकों की संख्या बढ़ी
शीतकालीन अवकाश में ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो गया है। साल के पहले दिन लगभग 27 हजार पर्यटकों ने ताज निहारा था, वहीं बृहस्पतिवार को 20 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। सुबह से ही पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया था। तेज धूप खिलने से पर्यटकों ने ताजमहल पर खासा वक्त बिताया। ताजमहल परिसर के पार्कों में भी पर्यटक धूप सेंकते नजर आए।
मुख्य गुंबद पर पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। कब्रों को देखने के लिए ताज परिसर की टिकट विंडो पर पर्यटकों की लाइन लगी रही। इसी तरह पश्चिमी और पूर्वी गेटों की टिकट खिड़कियों पर भी पर्यटकों की लाइनें शाम चार बजे तक लगी रहीं। दोपहर बाद भीड़ का दबाव बढ़ने पर पर्यटन पुलिस भी परिसर में पहुंच गई।