{"_id":"67445ef59c10f59c0a0848a3","slug":"thug-pretending-to-be-a-policeman-cheated-a-woman-in-mathura-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी के नाम पर ठगी: 'SHO बोल रहा हूं...', कॉल कर बोला शातिर- पति और देवर को बचाना चाहती तो भेजो दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी के नाम पर ठगी: 'SHO बोल रहा हूं...', कॉल कर बोला शातिर- पति और देवर को बचाना चाहती तो भेजो दो लाख रुपये
Mon, 25 Nov 2024 06:05 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:05 PM IST
सार
मथुरा जिले में ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ उसके पति और देवर को झूठे केस में फंसाने के नाम पर ठगी की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कॉल कर ठग लिए गहने और रुपये
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शातिर ठग (टटलू) ने गोवर्धन की रहने वाली महिला से एसएचओ कोसीकला के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। पति और देवर को दुष्कर्म के मामले में जेल भेजने की धमकी देते हुए जेवरात और नकदी ठग लिए। कॉल करने पर ठग की मौत का मेसेज देकर आईडी बंद कर दी।
विज्ञापन
कोसीकला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोवर्धन के पुरोहित पायसा की रहने वाली महिला जयमाला का आरोप है कि दो अक्तूबर को उनके मैसेंजर अकाउंट पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कोसीकला का एसएचओ अजय शर्मा बताया। अजय शर्मा नामक व्यक्ति ने कहा, 'तेरे पति गोपाल ठाकुर व देवर कान्हा ठाकुर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है, जिसके अरेस्ट वारंट हैं। जेल जाने से बचना है तो दो लाख रुपये दो, नहीं तो इनकी जिंदगी खराब हो जाएगी।' अजय शर्मा नामक व्यक्ति की धमकी से महिला डर गई और उसके षडयंत्र में फंस गई। कॉल करने वाले ने घर वालों को बताने से मना कर दिया।
विज्ञापन
गोपाल के अनुसार, उनकी पत्नी ने बताया कि उक्त व्यक्ति दो बार मुंह पर कपड़ा ढककर मोटर साइकिल से दानघाटी मंदिर के पास मिला। उनकी पत्नी ने उन्हें बचाने के नाम पर सोने के बने दो जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी बाजूबंद, दो जोड़ी टीका, दो नथ, दो चैन, चार चूड़ी, एक गले का हार, छह अंगूठी, चार टाक्स, एक जोड़ी झुमकी तथा 50 हजार नकदी दे दिए। जब घर वालों ने जेवरात और नकदी के बारे में पूछा तो महिला ने पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
परिजनों के कहने पर महिला ने मैसेंजर पर उक्त शातिर से कॉल की तो दूसरे से मेसेज आया कि अजय शर्मा की दुर्घटना में मौत हो गई है। दोबारा कॉल करने पर आईडी ब्लॉक मिली। पीड़िता ने उक्त घटना का प्रार्थना पत्र थाना गोवर्धन में दिया है। हाल में थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मुकदमा कायम कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी हवालात में होंगे।