{"_id":"64c54eccf24c068ace0e9ad5","slug":"thrown-out-of-the-house-for-not-meeting-the-demand-for-additional-dowry-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-1867-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला
Sat, 29 Jul 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन प्रताड़ित कर रहे हैं। आए दिन मारपीट करते हुए भूखा भी रखते हैं। कुछ दिन पूर्व दो विवाहिताओं को मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया गया। पीड़िताओं ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अनी निवासी निशा ने बताया कि चार मार्च 2022 को उमनेश के साथ उसकी शादी हुई है। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद दो लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। कहा कि तेरा भाई नहीं है, एक प्लॉट अपने पिता से कह कर हमारे नाम करा दे। तभी उस घर में रह पाएगी। मना करने पर उसकी पिटाई की और मोबाइल तोड़ दिया। उसे भूखा प्यासा भी रखा गया। किसी तरह से परिजन से संपर्क किया और साथ हो रही प्रताड़ना की जानकारी दी। समझाने के बाद भी ससुरालीजन बाज नहीं आए। 26 जुलाई 2023 को उसे घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पति उमनेश, ससुर आशाराम, जेठानी रुकमिणी जेठ विशाल उर्फ उमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एक शिकायत मोहल्ला हरिदर्शन नगर निवासी रूचि ने दर्ज कराई है। बताया कि उसकी शादी 23 नवंबर 2017 में राहुल कुमार निवासी नगला भूरी दन्नाहार के साथ हुई है। वर्तमान में ससुरालीजन शिव कुंज गली नंबर छह जिम थाना तिमारपुर दिल्ली में रह रहे हैं। कुछ दिनों तक तो उसे बेहद लाड प्यार से रखा गया। इसके बाद एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करना शुरू कर दिया। एक बार उसे जान से मारने की कोशिश की गई। मोहल्ले के लोगों के आने से जान बच सकी। सास पति की दूसरी शादी कराने की धमकी देती थी। 24 जुलाई 2023 को ससुरालीजन पीटने के बाद कार में बैठाकर चार वर्षीय पुत्र रचित के साथ मायके छोड़ गए। पुलिस ने पति राहुल, ससुर गिरंद सिंह, सास शगुना देवी, ननद रीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।