{"_id":"64b7a5698e2e44896a063453","slug":"three-youths-got-swept-away-in-flood-in-agra-while-catching-straw-that-was-washed-away-in-yamuna-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालच बुरी बला: यमुना में बहकर आई भूसे की बुर्जी पकड़ने में बह गए तीन युवक, उफान में ढाई घंटे फंसा रहा जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालच बुरी बला: यमुना में बहकर आई भूसे की बुर्जी पकड़ने में बह गए तीन युवक, उफान में ढाई घंटे फंसा रहा जीवन
Wed, 19 Jul 2023 02:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 19 Jul 2023 02:27 PM IST
सार
आगरा में यमुना में बहकर आई भूसे की बुर्जी पकड़ने में तीन युवक बह गए। उफान में ढाई घंटे उनका जीवन फंसा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बचाया गया।
विज्ञापन
Flood In Yamuna: यमुना के बहाव में बहे युवकों को टूंडला में तैराकों ने बचाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना में बहकर आई भूसे की बुर्जी को पकड़ने के लालच में पड़कर पिढौरा के गगनकी गांव के तीन लोग बह गए। ढाई घंटे तक उनकी जान सांसत में पड़ी रही। बटेश्वर के घाट पर मौजूद मोटरबोट के चालक एक किमी पीछा कर उनको बाहर निकालने में कामयाब हो सके।
विज्ञापन
गगनकी गांव के मान सिंह, चंद्रभान, कामता प्रसाद को सोमवार की सुबह छह बजे के करीब गांव के पास से यमुना नदी में बहती हुई भूसे की बुर्जी दिखाई दी। तीनों ने भूसे के लालच में बुर्जी को पकड़ने का प्रयास किया। इसी जद्दोजहद में तीनों बुर्जी के साथ बह गए। जान सांसत में पड़ी देख उन्होंने बुर्जी पर से ही मोबाइल फोन से रिश्तेदारों को सिद्धपुरा में बहकर आने की जानकारी दी। करीब 11 किमी बहते हुए बटेश्वर के घाट से होकर चीख पुकार मचाते हुए गुजरे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेः- UP: गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में आतंकी होने की सूचना पर अफरातफरी, मथुरा जंक्शन छावनी में तब्दील; दहशत का माहौल
विज्ञापन
घाट पर पीडब्ल्यूडी की मोटरबोट के साथ मौजूद भरतार के छुन्नी, अनिल, अंकित आदि ने बुर्जी पर खड़े लोगों की चीख पुकार सुनी। इस पर वह उनको बचाने के लिए मोटरबोट के साथ पीछे चल दिए। बुर्जी को पकड़ने के चक्कर में कई बार मोटरबोट असंतुलित होने से बची। करीब एक किमी पीछा करने के बाद रंजीतपुरा और सिद्धपुरा के बीच भूसे की बुर्जी को खींचकर नदी के किनारे ले जाने में कामयाब हुए।
यह भी पढ़ेः- ऐसे आई मौत: आंखों के सामने पांच मिनट तक तड़पता रहा भाई, चाहकर भी ना बचा सका जान, खौफनाक मंजर देख कांप गई रूह
इसके बाद रस्सा डालकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पहले से मौजूद रिश्तेदारों की मदद से भूसे की बुर्जी को भी किनारे पर खींच ले गए। मौके पर बाह पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बुर्जी में सिर्फ भूसा ही था। बुर्जी सवार सुरक्षित हैं। यह देख पुलिस वापस लौट गई। गगनकी पहुंच कर लेखपाल विमल शर्मा ने उनसे पूछताछ की। लोगों को इस तरह जान जोखिम में न डालने की हिदायत दी।