फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three youths arrested for molesting college girls had to hold their ears and apologize

UP: किसी लड़की को आंख उठाकर नहीं देखेंगे...कॉलेज की छात्राओं से छेड़खानी, पुलिस ने ऐसा सिखाया सबक; छूटे पसीने

Sat, 22 Feb 2025 08:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Feb 2025 08:49 AM IST
सार

कॉलेज के बाहर छात्राओं से छेड़खानी की गई। विरोध करने पर कॉलेज के गार्ड से भी मारपीट कर दी गई। पुलिस ने तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। हवालात में पहुंचते ही आरोपियों की अकल ठिकाने लग गई। 
 

विज्ञापन
Three youths arrested for molesting college girls had to hold their ears and apologize
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बीडी जैन की दो छात्राओं के साथ बुधवार को छुट्टी के बाद तीन युवकों ने छेड़छाड़ के बाद मारपीट की थी। आवाज सुनकर आए कालेज के गार्ड को भी आरोपियों ने पीटा था। कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने घटना की शिकायत सदर थाने में की थी। बृहस्पतिवार को एक दरोगा पहुंचे। छात्राओं से ही थाने पर आकर शिकायत करने के लिए बोल रहे थे। पुलिस के रवैये से छात्राएं भयभीत थीं। वहीं शिक्षिकाओं ने भी आक्रोश व्यक्त किया। अधिकारियों को मामले की जानकारी शाम को दी गई। इस पर कार्रवाई हुई। तीन आरोपी पकड़ लिए गए। उनसे माफी भी मंगवाई गई। वीडियो भी बनाए गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसीपी सदर विनायक भोसले कॉलेज पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीड़ित छात्राओं से बात की गई। आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कहा कि कालेज के आसपास पुलिस लगाई जाएगी। मनचलों को सबक सिखाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने अपने स्तर से मुकदमा लिखा। शुक्रवार शाम को आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


इनमें सुल्तानपुरा निवासी फैजान, बंटी उर्फ मुस्तकीन और मुन्ना उर्फ आशिफ हैं। मुन्ना वर्तमान में मंटोला में रह रहा है। थाने में पुलिस के गिरफ्तार करने पर आरोपी माफी मांगने लगे। कहा कि वह अब कभी किसी लड़की की तरफ आंख उठाकर नहीं देखेंगे। पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी भी मांगी। पुलिस ने इसका वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों में लगेंगी शिकायत पेटिकाएं
शहर में कालेज के आसपास छेड़छाड़ की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। मगर, डर की वजह से कई बार छात्राएं अपनी बात नहीं कह पाती हैं। शिक्षिका और पुलिस के पास नहीं जाती हैं। एसीपी सदर विनायक भोसले ने बताया कि जल्द ही स्कूल-कॉलेजों में शिकायत पेटिकाएं लगवाई जाएंगी। छात्राएं बिना नाम के शिकायत कर सकती हैं। पुलिस पेटिका में आने वाली शिकायत पर जांच कर कार्रवाई करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed